Damoh BJP News: भाजपा के अंदर शुरू हो गई बगावत! BJP विधायक ने की इन दो मंत्रियों की खुली शिकायत, प्रभारी मंत्री से कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो
Damoh BJP News: भाजपा के अंदर शुरू हो गई बगावत! BJP विधायक ने की इन दो मंत्रियों की खुली शिकायत, प्रभारी मंत्री से कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

Damoh BJP News
- दमोह भाजपा में मची हलचल
- भाजपा विधायक ने मंत्रियों पर लगाए आरोप
- क्या अब भाजपा में बढ़ेगा अंतर्कलह
दमोह: Damoh BJP News: दमोह जिले से ऐसी खबर सामने आई है जो भाजपा में अंतर्कलह के संकेत देती है। यहां के एक भाजपा विधायक ने जिले के ही दो मंत्रियों के खिलाफ प्रभारी मंत्री से शिकायत की है। उनका आरोप है कि ये मंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में दखलअंदाजी कर रहे हैं। हालांकि, विधायक ने सार्वजनिक रूप से मंत्रियों के नाम नहीं लिए, लेकिन इशारों में अपनी बात जरूर रखी।
भाजपा विधायक की मंत्रियों पर खुली शिकायत (BJP conflict in Damoh)
दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार बुधवार को दमोह पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसी दौरान, हटा से भाजपा विधायक उमादेवी खटीक ने उनसे अपनी ही सरकार के जिले के दो मंत्रियों की शिकायत की। विधायक ने आरोप लगाया कि जिले के मंत्री हटा विधानसभा क्षेत्र में दखल दे रहे हैं। उमादेवी खटीक ने कहा कि अगर मंत्री अपनी दखलअंदाजी जारी रखते हैं तो वे हटा में अपना कार्यालय खोलने को तैयार हैं और इस्तीफा दे सकती हैं। इस पर प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने उन्हें शांत कराया और आश्वासन दिया कि इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
भाजपा विधायक ने मंत्रियों पर लगाए आरोप (Damoh MLA dispute)
Damoh BJP News: जब मीडिया ने मंत्री परमार से इस मुद्दे पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा परिवार है, हम सब साथ रहते हैं, यह घर की बात है, सुलझा लिया जाएगा। बैठक के बाद जब हटा विधायक उमादेवी खटीक से मीडिया ने बात की, तो उन्होंने साफ किया कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। उनका असली मुद्दा ट्रांसफर नीति को लेकर था। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने मंत्रियों के लिए कहा था कि वे हटा में अपना कार्यालय खोल लें, तो उन्होंने स्वीकार किया कि गुस्से में मुंह से यह शब्द निकल गए थे। दमोह जिले से मध्यप्रदेश सरकार में दो मंत्री हैं धर्मेन्द्र सिंह लोधी, जो पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं और लखन पटेल, जो पशुपालन विभाग के मंत्री हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विधायक की नाराजगी किस मंत्री से है, लेकिन इस घटना ने दमोह भाजपा में चल रही खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दमोह के भाजपा विधायक उमादेवी खटीक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दखलअंदाजी को लेकर जिले के दो मंत्रियों की शिकायत की है। हालांकि, उन्होंने मंत्रियों के नाम नहीं लिए, लेकिन आरोप लगाया कि ये मंत्री उनके क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Damoh BJP News: BJP MLA openly complains against two ministers
दमोह
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am