AD · 728×90Advertisement

Minister Rakesh Shukla Viral Video: ‘लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे…’ नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल

Minister Rakesh Shukla Viral Video: ‘लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे…’ नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल

Minister Rakesh Shukla Viral Video: 'लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे...' नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल / I mage: IBC24 Original

Minister Rakesh Shukla Viral Video: 'लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे...' नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल / I mage: IBC24 Original

Deepak Dilliwar
Published: 24 Jul 2026 | 1:06 pmModified: 24 Jul 2026 | 1:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  2. व्यक्ति कथित तौर पर "लट्ठ से वोट डलवाने" जैसी बात कहते हुए सुनाई देता है
  3. कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, जबकि भाजपा ने कार्यकर्ता का व्यक्तिगत बयान बताया
दतिया: Minister Rakesh Shukla Viral Video विधानसभा उपचुनाव का ऐलान होते ही दतिया में सियासी पारा गरमाया हुआ है। जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, लेकिन इस बीच नेताओं के विवादित बयानों को लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लठ से मारपीट करेंगे और पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे कहने वाले शख्स की पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं। अब होना क्या था वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया और अब विपक्ष भाजपा नेताओं को आड़े हाथों ले रही है।

कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का वीडियो वायरल

Minister Rakesh Shukla Viral Video मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो बड़ौनी क्षेत्र का है, जहां भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला जनसंपर्क कर रहे थे। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर मंत्री के सामने यह कहते हुए सुनाई देता है कि हम लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे और पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे। इसके बाद वीडियो में मंत्री राकेश शुक्ला कार्यकर्ता को डांटने के बजाए उसकी पीठ थपथपाते हुए नजर आते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। https://youtu.be/8wD-5T0CBpM?si=EHR2GrTgRFIdtbI-

चुनावी मुद्दा बनाने के फिराक में कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस अब इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की फिराक में है। भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाया। बरैया ने कहा कि डर, दबाव और हिंसा की भाषा लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और जनता इसका जवाब मतदान के जरिए देगी।

अपने उम्मीदवार के बचाव में उतरी भाजपा

दूसरी ओर वायरल वीडियो को लेकर भाजपा बचाव की मुद्रा में है। भाजपा के विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा है कि बरैया फालतू बयान बाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ता अति उत्साहित होकर इस प्रकार की बातें कर देते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी संविधानिक रूप से हाथ जोड़कर मतदान की अपील करती है। उन्होंने कांग्रेस को अलोकतांत्रिक पार्टी बताया।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह वीडियो मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के जनसंपर्क कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Minister Rakesh Shukla Viral Video on Datia By Election Ground

शहर की खबरें
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm