Dindori News Today: पाताल लोक से आ रही चक्की पीसने की रहस्यमयी आवाज, ग्रामीणों ने कहा गड़े हुए धन का है संकेत, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग
Dindori News Today: पाताल लोक से आ रही चक्की पीसने की रहस्यमयी आवाज, ग्रामीणों ने कहा गड़े हुए धन का है संकेत, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग
- ग्रामीण देवी का प्रकोप मान रहे
- झाड़ियों में दिखा विशाल अजगर
- आसपास के गांवों से लोग मिंगडी पहुंच रहे हैं
योगेंद्र बर्मन, डिंडोरी: Found Treasure in Dindori Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी के मिंगडी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरुवार रात से गांव में अचानक एक तेज और रहस्यमयी आवाज सुनाई देने लगी। रहस्यमयी आवाज से पहले तो गांव में खौफ का माहौल बन गया, फिर देखते ही देखते इसे ग्रामीणों ने चमत्कार मान लिया। वहीं, अब रहस्यमयी आवाज सुनने के लिए दूर दराज से लोग मिंगडी गांव पहुंच रहे हैं।
Found Treasure in Dindori Madhya Pradesh ग्रामीणों का दावा है कि यह आवाज गुरुवार देर रात करीब तीन बजे शुरू हुईं और लगातार किसी झाड़ी की दिशा से आती रहीं। गांव के बुजुर्ग और महिलाएं इसे देवी प्रकोप मान रही हैं, वहीं कुछ ग्रामीणों ने झाड़ियों में विशाल अजगर देखने का भी दावा किया है। खास बात यह रही कि जिस स्थान से आवाज आ रही थी, वहां हिम्मत करके पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच अजगर देखा। अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां बड़ी संख्या में मेंढक भी हो सकते हैं, जिससे ऐसी अजीब आवाजें निकल रही हों।
वहीं गांव के बुजुर्गो का कहना है कि "यह बटूआ की आवाज समझ रहे थे जिसमें पुराना धन गड़ा हुआ है। मैं जीवन में कभी ऐसी तो आवाज नहीं सुना। यह कोई सामान्य घटना नहीं है। यह देवी है जो सांप या मेंढक का रूप लेकर प्रकट हुई है।" कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह स्थान किसी देवस्थान से जुड़ा हो सकता है और यह आवाज किसी दैवीय शक्ति का संकेत है।
शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय के भूगोल विषय के प्रोफेसर जगतराम झारिया की मानें तो “मिंगडी गांव जिस क्षेत्र में स्थित है वहां की मिट्टी काली है। काली मिट्टी में शुरुआती बारिश के दौरान अक्सर भूगर्भीय हलचल और गैसों की हलचल से इस प्रकार की आवाजें उत्पन्न हो सकती हैं। यह एक सामान्य भौगोलिक क्रिया है, जिसे रहस्यमयी समझा जा सकता है।”
फिलहाल रहस्यमयी आवाज की जांच के लिए ग्रामीणों का झुंड जब खेतों की तरफ पहुंचा तो उन्होंने झाड़ियों से तेज आवाजें सुनीं जो किसी चक्की चलने जैसी प्रतीत हो रही थीं। लेकिन झाड़ियों के घने होने के कारण स्पष्ट पता नहीं चल सका कि आवाज का स्रोत क्या है। इस रहस्यमयी घटना को लेकर ग्रामीणों में डर के साथ-साथ उत्सुकता भी बढ़ रही है। गांव में अब चर्चा का मुख्य विषय यही रहस्यमयी आवाज बन गया है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब गांव वाले चाहते हैं कि प्रशासन इस रहस्य की सच्चाई सामने लाए ताकि भय और भ्रम की स्थिति खत्म हो सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मिंगडी गांव रहस्यमयी आवाज एक तेज और रहस्यमय ध्वनि है, जो झाड़ियों की दिशा से सुनाई दे रही है। अभी तक इसका स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Found Treasure in Dindori Madhya Pradesh Public Listens Mysterious voice
डिंडोरी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm