School Employees Strike: स्कूल रसोइयों और सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा, चार माह से नहीं मिली सैलरी, तो कर्मचारियों ने गेट में ताला जड़कर की हड़ताल
School Employees Strike: स्कूल रसोइयों और सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा, चार माह से नहीं मिली सैलरी, तो कर्मचारियों ने गेट में ताला जड़कर की हड़ताल Dindori News

School Employees Strike
- चार माह से नहीं मिला सैलरी,
- एकलव्य विद्यालय में कर्मचारियों का हंगामा,
- गेट में ताला जड़कर किया विरोध,
डिंडोरी: Dindori News: मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी के मेंहदवानी में बने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कार्यरत रसोई,सफाई कर्मी और गार्ड ने चार माह से सैलरी नहीं मिलने से नाराज होकर विद्यालय के बाहर सांकेतिक हड़ताल में बैठकर नारेबाजी की इस दौरान गेट के बाहर ताला भी जड़ दिया। कर्मियों द्वारा गेट में ताला जड़ देने से विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया और प्राचार्य को सफाई देनी पड़ी। School Employees Strike
School Employees Strike: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कार्यरत कर्मियों में खाद्यान्न निकालने वाली मनौती पंद्राम का कहना है कि हम सभी 27 लोग है जो 5000 रु प्रतिमाह के सैलरी पर विद्यालय में काम करते है बीते चार महीनों से विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सैलरी नहीं दी जा रही हैं,पूछने पर कहा जाता है कि आवंटन नहीं आया हैं।वही सहायक बावर्ची नकुल नाथ परस्ते का कहना है कि पहले हर माह सैलरी आ जाती थी,इसी बार ऐसा हुआ है कि चार महीने से कर्मियों को सैलरी नहीं दी गई हैं जिसके चलते रक्षाबंधन त्यौहार कैसे मनाए,इसी के चलते हमने विद्यालय के गेट में ताला लगा दिया है किसी को नहीं जाने दे रहे हैं ,हम सभी कर्मचारियों की मांग है कि जल्द से जल्द हमे चार माह की सैलरी दी जाए।
School Employees Strike: वही इस पूरे मामले को लेकर विद्यालय के प्राचार्य पंकज शर्मा का कहना है कि सेंट्रल गवर्मेंट से स्टेट गवर्मेंट में आता है पहले फिर स्टेट से हमारे पास आता है,लेकिन स्टेट से पैसा हेड वाइज रिलीज नहीं हुआ है,जिसके कारण हम पीएमएफ अकाउंट से पैसा निकालने के लिए वैलिड नहीं हु,जैसे ही हेड में राशि आती है वैसे ही कर्मियों को भुगतान कर दिया जाएगा। बहरहाल अगर कर्मियों को समय पर चार माह की सैलरी नहीं दी है तो कर्मियों का त्यौहार फीका रहेगा बल्कि असर छात्र छात्राओं के मेस पर पड़ेगा जिससे विद्यालय की व्यवस्था डगमगा सकती हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "मेंहदवानी एकलव्य विद्यालय सैलरी विवाद" एक ऐसा मामला है जहां स्कूल के रसोई, सफाई कर्मी और गार्ड को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला, जिससे उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: School Employees Strike: Anger of school cooks and cleaners burst out
डिंडोरी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm