BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bhilai News: बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा का भर आया दिल, जब बच्चे ने बताया क्यों मांग रहा भीख, लिया तत्काल एक्शन

भिलाई सिविक सेंटर के बाहर बच्चों ने भीख मांगना और गुब्बारे बेचना शुरू किया, जिसे देखकर छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने तत्काल चाइल्डलाइन और जिला …

Bhilai News

Bhilai News

Sneha Singh
Published: 08 Dec 2025 | 1:08 pmModified: 08 Dec 2025 | 1:55 pm
HIGHLIGHTS
  1. भिलाई सिविक सेंटर के बाहर बच्चों ने भीख मांगना और गुब्बारे बेचना शुरू किया।
  2. बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने तुरंत प्रशासन और चाइल्डलाइन को सूचना दी।
  3. विशेष अभियान चलाकर बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले से रविवार शाम एक गंभीर मामला सामने आया है। सिविक सेंटर के बाहर छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा से बच्चे भीख मांगने लगे। वर्णिका शर्मा के पूछने पर बच्चों ने बताया कि उन्हें भीख मांगने और गुब्बारे बेचने पर रोज़ के पैसे मिलते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से चाइल्डलाइन और प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल, ऐसे बच्चों को अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

भीख मांगने के मिलते हैं पैसे

Bhilai News: मिली जानकारी के अनुसार, कल वर्णिका शर्मा भिलाई में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम के बाद चाय पीने के लिए सिविक सेंटर पहुंचीं। तब उनकी कार के सामने छोटे-छोटे बच्चे आकर पैसे मांगने लगे। मासूम बच्चों को भीख मांगते देख वह पहले तो हैरान हुईं, लेकिन सच सामने आते ही उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। बच्चों से भीख मांगने की वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें भीख मांगने और गुब्बारे बेचने पर रोज़ के पैसे मिलते हैं। वहीं कुछ बच्चों ने यह भी बताया कि वे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें सड़कों पर उतारा जाता है।

बच्चों की बात सुनते ही वर्णिका शर्मा ने तत्काल चाइल्डलाइन के हेल्पलाइन नंबर पर बात की और जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी फोन लगाया और पूरे मामले पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिविक सेंटर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। फिलहाल इस मामले की जांच गहनता से की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-  

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बच्चों ने बताया कि उन्हें भीख मांगने और गुब्बारे बेचने पर रोज़ पैसे मिलते हैं। कुछ बच्चों ने कहा कि वे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन मजबूरी के कारण उन्हें सड़कों पर भेजा जाता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Children Begging in Bhilai: Child Protection Head Takes Action

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm