Bhilai News : छत्तीसगढ़ में पुलिस वाले ने महिला से की सेक्स की डिमांड, नहीं हुई राजी तो की ये घिनौनी हरकत, इस समस्या को लेकर गई थी मदद मांगने
भिलाई में एक महिला ने आरक्षक पर शारीरिक और यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन के बीच आरोपी आरक्षक को निलंबित कर एफआईआर दर्ज की गई।

Bhilai News
- महिला ने आरक्षक अरविंद मेधे पर शोषण का आरोप लगाया।
- बजरंग दल के विरोध के बाद FIR दर्ज, आरक्षक निलंबित।
- DSP को 7 दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश।
भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के एक आरक्षक पर एक महिला ने शारीरिक शोषण और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला ने छत्तीसगढ़ बजरंग दल के युवाओं से संपर्क किया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे से हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने महिला के साथ मिलकर थाने के बाहर हंगामा किया और आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। महिला की शिकायत के बाद एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक अरविंद मेधे को निलंबित कर दिया। डीएसपी भारती मरकाम को मामले की जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
क्या है पूरा मामला?
Bhilai News मिली जानकारी के अनुसार महिला के बेटे के खिलाफ कुछ दिन पहले पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। अपने बेटे को छुड़ाने के लिए उसने भिलाई थाने में तैनात आरक्षक अरविंद मेधे से मदद मांगी। आरक्षक ने उसका फोन नंबर लिया और उसे अपना नंबर दिया। आरक्षक ने महिला को फोन करके सिरसा गेट के पास मिलने के लिए कहा फिर महिला उससे मिलने गई। आरक्षक उसे अपनी दुपहिया गाड़ी पर बिठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया ,जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और महिला ने पीरिड्स चलने की बात कही तो वह उसके सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट में हाथ लगाने लगा।
Bhilai News इस घटना से वह बहुत असहज हो गई और बजरंग दल को इसकी सूचना दी। बुधवार की सुबह बजरंग दल के सदस्यों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख और थाने को घेरते हुए थाना प्रभारी अंबर सिंह ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। एएसपी पद्मश्री तंवर पहुँचीं और पीड़िता का बयान दर्ज करने के कुछ घंटों बाद, एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही आरक्षक को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
'वर्दी के नीचे छिपे हैं ऐसे दरिंदे'
Bhilai News जिला संयोजक पुष्पराज और हिंदूवादी संगठन की ज्योति शर्मा ने कहा कि लोग वर्दी पर भरोसा करते हैं और यह समझना मुश्किल है कि इसके नीचे कितने दरिंदे छिपे हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिला को मासिक धर्म नहीं होता तो उसकी इज्जत तार-तार हो जाती। उन्होंने कहा कि एक मां अपने बेटे की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन एक पुलिस अधिकारी का ऐसा व्यवहार अच्छी पुलिसिंग पर गंभीर सवाल उठाता है।
इन्हे भी पढ़ें :
- Wedding viral video: जयमाला से पहले आ धमकी महिला, दूल्हे की स्टेज पर खोली पोल, ढोल नगाड़े बंद..घराती सन्न
- CG Bijli Bill Half Yojana: बिजली बिल में बड़ी राहत! 400 यूनिट तक भी मिलेगा बिजली बिल हाफ योजना का लाभ, इन उपभोक्ताओं को इतने साल तक फायदा, जानिए सरकार के तय पैरामीटर
- UP Road Accident News: फिर दिखा रफ्तार का कहर… बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत, जानें कहां हुआ भीषण सड़क हादसा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महिला का आरोप है कि मदद के बहाने आरक्षक उसे सुनसान जगह ले गया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai Policeman Suspended After Woman Accuses Him of Sexual Misconduct; FIR Registered After Protest
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm