Bhilai gang rape news: भिलाई में नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार
Bhilai minor gang rape news: पीड़िता किसी तरह हिम्मत दिखाकर महिला थाने पहुंची। (Bhilai minor gang rape news) इस मामले में 2 रेपिस्ट पुलिस गिरफ्त में हैं, वहीं 4 लोग …

UP Rape News, file image
- PWD में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप
- नाबालिग का 8 साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे आरोपी
- मामले में 2 रेपिस्ट पुलिस गिरफ्त में
6 आरोपियों द्वारा पीडि़ता के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म
एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 30 जनवरी को पीडि़ता अपनी मां के साथ थाना पहुंची और लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीडि़ता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी 6 आरोपियों द्वारा पीडि़ता के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की जाती रही। इसके बाद पुलिस में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय स्वाइन निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी (60 वर्ष) निवासी खुर्सीपार जोन 1 को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता नाबालिग से अब बालिग हो गई है। 8 सालों से उसके साथ 6 लोगों द्वारा हैवानियत की जा रही थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा दिया गया और उसके बाद उसे इन लोगों द्वारा हवस का शिकार बनाया। इस दुष्कर्म कांड में शहर के रसूकदारों के नाम है। पुलिस ने फिलहाल उनके नाम उजागर नहीं किए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।एक दिन पहले ही हुआ था एक और नाबालिग से गैंगरेप
बता दें कि बीते दिन दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत एक नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। (Durg minor gang rape) जहां दो नाबालिग लड़कों ने खंडहर नुमा मकान में ले जाकर बारी बारी से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।डरा धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म
बता दें कि नाबालिग बच्ची का दोनों अपचारी बालकों से पूर्व से जान पहचान थी। (Durg minor gang rape) जिसका फायदा उठाकर दोनों अपचारी बालकों ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ खंडहर नुमा मकान में ले गए, जहां उसे डरा धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त ही बच्ची के परिजन उसे तलाश करते हुए खंडहर में पहुंच गए। (Durg minor gang rape) ऐसे में उन्होंने घटना को देख बच्ची को लेकर नेवई थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया। दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।मां ने बच्ची के साथ गलत काम होते देखा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 28 जनवरी शाम की बताई जा रही है। नेवई थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तब 14 और 15 साल के दो नाबालिग लड़के आए और बच्ची को अपनी बातों में उलझाया और साथ चलने कहा।(Durg minor gang rape) बच्ची उन्हें पहले से जानती थी इसलिए उनके झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। दोनों उसे अपनी बातों में उलझाकर एक खंडहरनुमा सुने मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची काफी समय तक घर वापस नहीं आई तो उसकी मां खोजते हुए मोहल्ले में निकली। तब किसी ने उन्हें बताया कि बच्ची दो और लड़कों के साथ खंडहरनुमा मकान में गई है तो बच्ची की मां वहां पहुंची। वहां उन्होंने बच्ची के साथ गलत काम होते देखा। (Durg minor gang rape) बच्ची की मां को देख दोनों नाबालिग बच्चे मौके से भाग निकले।इन्हें भी पढ़ें:-
- GST on Petrol and Diesel Latest News: GST के दायरे में आएगा पेट्रोल-डीजल? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती हैं आम जनता को राहत देने वाला ऐलान, पेट्रोलियम मंत्री ने भी दिए संकेत
- Bhopal Child Shooting Case: राजधानी से आया सनसनीखेज़ मामला, 12 साल के बच्चे की सर में गोली लगने से मौत, बालकनी में इस हाल में मिला बच्चा, जिसने देखा दंग रह गए
- RTE Admission Kaise Hota Hai: बिना एक रुपया दिए प्राइवेट स्कूल में पढ़ेगा आपका बच्चा! क्या है RTE?.. कैसे करें आवेदन?.. सब एक क्लिक में पढ़ें
- Kanker Crime News: शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, युवती के साथ कर दिया ये कांड, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश
- Bhilai gang rape news: भिलाई में नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Sensational gang rape of a minor in Bhilai; two rapists arrested, four absconding; subjected to physical abuse for eight years
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm