CG Nikay Chunav 2025 Voting LIVE : कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने किया मतदान, कहा- मुझे जनता पर पूरा भरोसा है
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने किया मतदान…CG Nikay Chunav 2025 Voting LIVE: Congress Mayor candidate Premlata Sahu voted

CG Nikay Chunav 2025 Voting LIVE: IBC24
- कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने किया मतदान,
- मुझे जनता पर पूरा भरोसा है - प्रेमलता साहू
- हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर में पूजा-अर्चना की
भिलाई : CG Nikay Chunav 2025 Voting LIVE : कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने आज सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर में पूजा-अर्चना की और फिर मतदान किया। घर में परिजनों का आशीर्वाद लेकर वे पैदल ही मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रेमलता साहू ने मतदान के बाद कहा, "मुझे जनता पर पूरा भरोसा है। पिछले 10 वर्षों से मैं पार्षद के रूप में जनता की सेवा कर रही हूं और इस बार भी जनता का आशीर्वाद मुझे जरूर मिलेगा।"
CG Nikay Chunav 2025 Voting LIVE : गौरतलब है कि प्रेमलता साहू के पति पोषण साहू भी पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि हम दोनों जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं और विकास की गति को बनाए रखने के लिए तत्पर रहेंगे। प्रेमलता साहू ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की शहर सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं, उसे देखते हुए जनता एक बार फिर कांग्रेस को मौका देगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की नीतियां और विकास योजनाएं शहर को और आगे ले जाएंगी।
CG Nikay Chunav 2025 Voting LIVE : इस बार चुनाव में जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अब नजरें 15 फरवरी की मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रेमलता साहू कांग्रेस पार्टी की महापौर प्रत्याशी हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Nikay Chunav 2025 Voting LIVE: Congress Mayor candidate Premlata Sahu voted
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am