Bijapur Naxal Encounter Update : खात्मे की ओर ‘लाल आतंक’, मांद में घुसे जवान..31 नक्सली ढेर, घटनास्थल की एक्सक्लूसिव तस्वीरें आईं सामने
खात्मे की ओर ‘लाल आतंक’, मांद में घुसे जवान..31 नक्सली ढेर…Bijapur Naxal Encounter Update: ‘Red terror’ towards end, soldiers entered

Bijapur Naxal Encounter Update: Image Source-IBC24
- बीजापुर में नक्सली मुठभेड़
- मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए
- घटनास्थल की एक्सक्लूसिव तस्वीरें आईं सामने
बीजापुर : Bijapur Naxal Encounter Update : जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के एक्सक्लूसिव दृश्य सामने आए हैं। यह वही इलाका है जहां सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे इस संघर्ष की भयावहता को दर्शाती हैं। नक्सलियों के कैंप में राशन और बर्तन अब भी मौजूद हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह इलाका उनका सुरक्षित ठिकाना था। वहीं, आसपास के पेड़ों पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं, और कई जगहों पर जिंदा कारतूस भी पड़े मिले हैं।
Read More : अरविंद श्रीनिवास ने USAID पर टेस्ला के सीईओ को दी चुनौती, कहा- ‘Elon Musk, मुझे रोक सको तो रोक लो…’;
नक्सलियों का कोर इलाका
Bijapur Naxal Encounter Update : यह क्षेत्र नक्सलियों के लिए कोर इलाका माना जाता है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले नक्सलियों का सख्त नाका लगा होता है, जहां से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की जाती है। इस इलाके में इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र संघर्ष समिति द्वारा कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें "भारतीय सेना बस्तर से वापस जाओ", "प्राकृतिक संपदा और जल-जंगल-जमीन बचाओ", "आदिवासियों के अधिकार सुरक्षित करो" जैसे नारे लिखे हुए हैं।
सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
Bijapur Naxal Encounter Update : सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह मुठभेड़ एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि इस ऑपरेशन के दौरान मारे गए नक्सलियों में कई वांछित कमांडर शामिल थे। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, ताकि नक्सलियों की अन्य गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके। घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य यह दर्शाते हैं कि नक्सली इस क्षेत्र में अपनी गतिविधियां चला रहे थे और इसे एक संगठित रणनीतिक ठिकाने के रूप में उपयोग कर रहे थे। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सतर्कता और गश्त बढ़ा दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और इलाके को नक्सलमुक्त किया जा सके।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कई वांछित कमांडर भी शामिल थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bijapur Naxal Encounter Update: 'Red terror' towards end, soldiers entered
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm