West Bengal Assembly Elections 2026: पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा आज, चुनाव प्रचार अभियान की करेंगे शरुआत, रैली को करेंगे संबोधित
West Bengal Assembly Elections 2026: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे।
West Bengal Assembly Elections 2026|| Image- ANI News File
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे।
- पीएम मोदी कूचबिहार से भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
- पीएम मोदी रास मेला मैदान में 'बिजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे।
West Bengal Assembly Elections 2026: कोलकाता: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी कूचबिहार से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। (West Bengal Assembly Elections 2026) अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी दोपहर के आसपास ऐतिहासिक रास मेला मैदान में ‘बिजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे, जो उत्तर बंगाल में पार्टी के गहन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत का प्रतीक होगा।
पार्टी की रूपरेखा पेश कर सकते हैं पीएम
ऐसा माना जा रहा है कि, पीएम मोदी इस रैली के दौरान “विकसित पश्चिम बंगाल” के लिए पार्टी के दृष्टिकोण की रूपरेखा पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा द्वारा हाल में जारी ‘जनता की चार्जशीट’ में उठाए गए मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। रविवार को इस रैली के बाद (West Bengal Assembly Elections 2026)आगामी चुनावों से पहले राज्यभर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जनसभाओं, रोड शो और संगठनात्मक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी।
आखिरी बार 14 मार्च को बंगाल दौरे पर आए थे पीएम
West Bengal Assembly Elections 2026: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी की राज्य में पहली चुनावी रैली होगी। पीएम मोदी ने आखिरी बार 14 मार्च को राज्य का दौरा किया था, जहां उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था और लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन जिलों में अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Shukra Gochar 2026: कल से चमकेगी इन राशियों किस्मत, शुक्र के गोचर से जीवन में आएगा बदलाव, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
- MP Crime News : पत्नी के एक फैसले ने उजाड़ दी हँसती-खेलती गृहस्थी! इस वजह से दोनों के बीच हो रहा था विवाद, तंग पति ने उठाया खौफनाक कदम

Facebook


