Tamil Nadu Floor Test Results : विरोधी दल के विधायकों ने पलटी बाजी! भारी हंगामे के बीच इतने वोटों से फ्लोर टेस्ट जीते सीएम विजय, तमिलनाडु में अब शुरू हुआ ‘थलापति युग’

चेन्नई में भारी हंगामे के बीच मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की TVK सरकार ने अपना पहला विश्वास मत जीत लिया है। सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने वोट किया, जबकि विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया।

Tamil Nadu Floor Test Results : विरोधी दल के विधायकों ने पलटी बाजी! भारी हंगामे के बीच इतने वोटों से फ्लोर टेस्ट जीते सीएम विजय, तमिलनाडु में अब शुरू हुआ ‘थलापति युग’

Tamil Nadu Floor Test Results : Credit : x

Modified Date: May 13, 2026 / 01:29 pm IST
Published Date: May 13, 2026 1:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • TVK सरकार ने विधानसभा में पहला विश्वास मत जीत लिया।
  • 144 विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया।
  • DMK ने वोटिंग का बहिष्कार कर वॉकआउट किया।

चेन्नई: Tamil Nadu Floor Test Results  मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में भारी हंगामे और ड्रामे के बीच अपना पहला विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार के पक्ष में उम्मीद से कहीं ज्यादा विधायकों ने वोट किया, जिससे सीएम विजय की कुर्सी अब पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। मुख्य विपक्षी दल द्रमुक (DMK) ने इस वोटिंग का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। CM Joseph Vijay TVK Government, इस फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बागी गुट का भी भरपूर समर्थन मिला। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि सरकार के पक्ष में कुल 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि विरोध में महज 22 वोट ही पड़े।

Tamilaga Vettri Kazhagam Trust Vote भाजपा और पीएमके सहित 5 विधायक न्यूट्रल

वहीं, भाजपा और पीएमके सहित 5 विधायक इस वोटिंग के दौरान न्यूट्रल रहे। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे विधायकों की हॉर्स-ट्रेडिंग के गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने सदन में दहाड़ते हुए कहा कि उनकी सरकार हॉर्स-ट्रेडिंग में नहीं, बल्कि जनता के लिए हॉर्स-स्पीड से काम करने में विश्वास रखती है।

धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर चलेगी सरकार

विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने सदन और तमिलनाडु की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हमेशा धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर चलेगी और राज्य की तरक्की के लिए पिछली सरकारों की तमाम जनहितकारी योजनाओं को भी जारी रखेगी। इस शानदार जीत के बाद जहाँ टीवीके खेमे में भारी जश्न का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.