BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Prayagraj Road Accident News: जल लेकर काशी जानें निकले थे कांवड़िए, बीच में हो गया दर्दनाक हादसा, पलक झपकते ही हो गई इतने लोगों की मौत

Prayagraj Road Accident News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई।

Patna Road Accident News|| Image- IBC24 News File

Patna Road Accident News|| Image- IBC24 News File

karan nepali
Published: 17 Aug 2026 | 7:51 pmModified: 17 Aug 2026 | 7:52 pm
HIGHLIGHTS
  1. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  2. एक मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई।
  3. इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई।

Prayagraj Road Accident News: प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगा नगर में सराय इनायत थानाक्षेत्र में जल लेकर वाराणसी जा रहे तीन कांवड़ियों की मोटरसाइकिल के एक ऑटो रिक्शा से टकरा जाने से एक कांवड़िये की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो कांवड़ियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को दी।

कैसे हुआ भीषण हादसा?

पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि रविवार देर शाम एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति जल लेकर वाराणसी जा रहे थे, रास्ते में सराय इनायत थानाक्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल एक टेंपो से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में शिव प्रकाश (20) निवासी थरवाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अशोक कुमार (32) निवासी फाफामऊ और लल्लू (40) निवासी थरवई गंभीर रूप से घायल हो गए। (Prayagraj Road Accident News) उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

पुलिस उपायुक्त ने बताई हादसे की वजह

Prayagraj Road Accident News: पुलिस उपायुक्त गुनावत ने कहा कि दुर्घटना का मुख्य कारण मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार और बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होना है जिससे मोटरसाइकिल फिसलकर ऑटो रिक्शा से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मौके से ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतक कांवड़ियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: 3 Kanwariyas killed in Prayagraj road accident

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm