West Bengal Election Update 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के बीच TMC कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी! BJP उम्मीदवार की कार में की तोड़फोड़, मचा बवाल

West Bengal Election Update 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के बीच TMC कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी! BJP उम्मीदवार की कार में की तोड़फोड़, मचा बवाल

West Bengal Election Update 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के बीच TMC कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी! BJP उम्मीदवार की कार में की तोड़फोड़, मचा बवाल

West Bengal Election Update 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 11:55 am IST
Published Date: April 29, 2026 11:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • सुबह 9 बजे तक 18.39% मतदान दर्ज।
  • साउथ 24 परगना और नादिया में हिंसक घटनाएं।
  • हावड़ा के बाली में EVM खराबी से मतदान बाधित।

कोलकाता: West Bengal Election Update 2026 पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग (West Bengal Election) हो चुकी है। मतदान के लिए सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे और बढ़ चढ़कर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान के बीच कई जगहों से हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही है।

West Bengal Election Update 2026 इसी बीच खबर आ रही है कि साउथ 24 परगना में भाजपा उम्मीदवार की कार से तोड़फोड़ की गई है। साथ ही उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है। आरोप है कि TMC के गुंड़ों उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा नादिया के छपरा में BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर लाठी-रॉड से हमले का आरोप लगाया।

बसंती विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा, “पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर जगह TMC की गुंडागर्दी चल रही है। 200-250 TMC गुंडों ने रॉड और बांस के डंडों से मेरी कार पर हमला किया। उन्होंने मेरे ड्राइवर पर भी हमला किया।”

मतदान के दौरान हंगामा

वहीं दूसरी ओर हावड़ा के बाली में मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में अचानक खराबी आ गई। जिससे वोटर्स नाराज हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों से उलझ गए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वोटरों का कहना है कि मशीन में खराबी के कारण वोट डालने की तीन नाकाम कोशिशों के बाद, यहां सुबह 8.30 बजे वोटिंग शुरू हुई। उनका यह भी कहना है कि कुछ लोग वोटिंग प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मी वहां से हटाकर ले गए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।