Vande Bharat:

Vande Bharat: मुंबई: मुंबई से सटे मीरा रोड में सोमवार तड़के एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं।

Vande Bharat:

mumbai news / image osurce: rubikaLiyaquat x handle

Modified Date: April 29, 2026 / 12:07 am IST
Published Date: April 29, 2026 12:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • मीरा रोड में सनसनीखेज हमला
  • धर्म पूछकर किया चाकू वार
  • दो सुरक्षा गार्ड घायल

Vande Bharat: मुंबई: मुंबई से सटे मीरा रोड में सोमवार तड़के एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। नया नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों पर जानलेवा हमला किया गया। लेकिन हैरान करने वाली बात हमले की वजह है।

क्या है पूरा मामला ?

पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 साल के जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, जैब ने पहले गार्ड्स से उनका धर्म पूछा और फिर उनसे ‘कलमा’ पढ़ने को कहा। जब गार्ड्स ने इनकार किया, तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गार्ड राजकुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि सुब्रतो सेन का इलाज जारी है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी जैब अंसारी कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि हाई-क्वालिफाइड है। वह साल 2000 में अमेरिका गया था और 2019 में भारत लौटा। यहां वो बच्चों को केमिस्ट्री और मैथ पढ़ाता था। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि, जैब अपने मोबाइल पर ISIS के प्रोपेगैंडा वीडियो देखता था।

मामले पर भाजपा नेताओं के बयान सामने आए

मामले पर भाजपा नेताओं के बयान सामने आए। जिहादियों को सलाखों के पीछे डालाने की चेतावनी दी। जांच एजेंसियां अब इस बात की तफ्तीश कर रही हैं कि, क्या वह किसी कट्टरपंथी विचारधारा के प्रभाव में था? सूत्रों की मानें तो उसके तार पहलगाम हमले से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। फिलहाल नया नगर पुलिस ने घटना के 90 मिनट के भीतर ही आरोपी को दबोच लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।