BJP Bengal Manifesto: हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 3 हजार रुपए, 45 दिन में लागू होगा सातवां वेतन आयोग, पढ़े बीजेपी के घोषणा पत्र और क्या है खास
BJP Bengal manifesto: हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 3 हजार रुपए, 45 दिन में लागू होगा सातवां वेतन आयोग, पढ़े बीजेपी के घोषणा पत्र और क्या है खास
BJP Bengal manifesto | Photo Credit: IBC24
- बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की घोषणा पत्र
- महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस
- उद्योग, रोजगार और शिक्षा के लिए 100 दिन का रोडमैप
नई दिल्ली: BJP Bengal manifesto 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने के लिए धुंआ धार चुनाव प्रचार कर रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी ने बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों जैसे मुद्दों पर अपना रोडमैप पेश किया है। शाह ने बंगाल की महिलाओं लेकर युवाओं और किसानों तक से कई बड़े वादे किए हैं।
बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ के बड़े वादे
- बंगाल के पुर्ननिमार्ण का अभियान शुरू करेंगे
- घुसपैठ पर जीरो टोलेरेंस होगा
- 3000 रु हर महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर
- बेरोजगार को 3000 का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा
- किसानों को हर साल 9 हजार की वित्तीय सहायता
- 7 वां वेतन आयोग 45 दिन में लागू
- UCC को लागू करके सभी नागरिकों के लिए कानून सुनिश्चित करेंगे.
- बंगाल को अग्रणी राज्य बनाने के लिए 100 दिनों में रोडमैप जारी करेंगे
- चाय बागानों को फिर से खुशहाल बनाएं
- गेजूट उद्योग के लिए बंगाल में भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे
- उद्योगों को बढ़ावा देंगे और स्टार्टअप्स को समर्थन देंगे
- वंदे मातरम म्यूजियम बनेगा
- हर मंडल में एक महिला थाना बनाएंगे
- औद्योगिक राजधानी कोलकाता को बनाऐंगे
- पुलिस बल में महिलाओं को 33% आरक्षण
- हर थाने में महिला डेस्क 24 घंटा काम करेगा
- संदेशखाली मामले की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त महिला हाई कोर्ट जज नियुक्त करेंगे
- मातंगनी हाजरा और रानी रशमोनी बटालियन का निर्माण करेंगे
- नए रोजगार,स्टार्टअप का जाल
- कानून व्यवस्था पर श्वेत पत्र तीन श्वेत पत्र लाए जाएंगे
- दुर्गा बटालियन बनाई जाएगी सरकार धान खरीदेगी
- उद्योग के लिए 100 दिन का रोड मैप
- सिंगूर में औद्योगिक पार्क बनेगा
- 4 नए औद्योगिक टाउनशिप बनेंगे
- हल्दिया पोर्ट को विकसित किया जाएगा
- खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे, रोजगार नीति लाएंगे
- कैंसर अस्पताल बनाएंगे
- मिड डे मील की क्वालिटी में सुधार करेंगे
#WATCH | Kolkata: Union Home Minister Amit Shah releases BJP’s ‘Sankalp Patra’ for West Bengal Assembly Elections 2026. pic.twitter.com/uA4lzOOSkL
— ANI (@ANI) April 10, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


