Cargo Ship Sinks in Odisha: भारत के समुद्री तट पर डूबा कार्गो जहाज, लौह अयस्क लेकर इस देश के लिए हुआ था रवाना, इतने लोग थे सवार

भारत के समुद्री तट पर डूबा कार्गो जहाज, लौह अयस्क लेकर इस देश के लिए हुआ था रवाना, Cargo Ship Sinks in Odisha Coastal Area

Cargo Ship Sinks in Odisha: भारत के समुद्री तट पर डूबा कार्गो जहाज, लौह अयस्क लेकर इस देश के लिए हुआ था रवाना, इतने लोग थे सवार
Modified Date: August 22, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: August 22, 2026 11:53 pm IST

भुवनेश्वर। Cargo Ship Sinks in Odishaओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को पनामा के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज डूब गया। जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। यह जहाज ओडिशा से करीब 1700 टन आयरन ओर फाइन्स लेकर सिंगापुर के लिए रवाना हुआ था। हादसे की सूचना के बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने समुद्र में खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

Cargo Ship Sinks in Odisha:  अधिकारियों के मुताबिक जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से रवाना हुआ था। इसमें सवार चालक दल के अधिकांश सदस्य चीनी नागरिक बताए जा रहे हैं। जहाज के डूबने की सूचना मिलते ही उसकी आखिरी लोकेशन के आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी अलर्ट किया गया है, ताकि बचाव अभियान में उनकी मदद ली जा सके।

कितने लोग बचाए गए, स्थिति स्पष्ट नहीं

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक दल के कितने सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका है। समुद्र में रेस्क्यू टीमों की तलाश जारी है। अधिकारियों की ओर से चालक दल के सभी सदस्यों की मौजूदा स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। भारतीय तटरक्षक और नौसेना की टीमें जहाज की आखिरी लोकेशन के आसपास सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। आसपास से गुजर रहे दूसरे जहाजों को भी चालक दल के सदस्यों की तलाश में सहयोग के लिए सतर्क किया गया है।

जहाज डूबने की वजह का पता नहीं (Cargo Ship Sinks in Odisha)

अधिकारियों के अनुसार जहाज के डूबने के कारणों की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे के समय समुद्र में क्या परिस्थितियां थीं और जहाज में किसी तरह की तकनीकी समस्या आई थी या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल बचाव अभियान पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही चालक दल के सदस्यों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।