Yogi Adityanath Bengal Rally : ‘न गौमाता को कटने देंगे और न ही हिंदुओं को बंटने देंगे’.. ममता के गढ़ में CM योगी ने भरी हुंकार, माफियाओं और दंगाइयों को दे दी ऐसी चेतावनी

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी सरकार पर माफिया राज और भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने यूपी मॉडल का हवाला देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ही बंगाल में कानून व्यवस्था और विकास सुनिश्चित कर सकती है।

Yogi Adityanath Bengal Rally : ‘न गौमाता को कटने देंगे और न ही हिंदुओं को बंटने देंगे’.. ममता के गढ़ में CM योगी ने भरी हुंकार, माफियाओं और  दंगाइयों को दे दी ऐसी चेतावनी

Yogi Adityanath Bengal Rally / Image Source : Screengrab

Modified Date: April 16, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: April 16, 2026 4:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर माफिया राज और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
  • बंगाल की स्थिति की तुलना 9 साल पहले के उत्तर प्रदेश से की
  • बीजेपी की डबल इंजन सरकार को बताया समाधान

नई दिल्ली : Yogi Adityanath Bengal Rally पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्धमान में टीएमसी (TMC) सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को पहचान के संकट में धकेल दिया है। योगी ने बंगाल की वर्तमान स्थिति की तुलना 9 साल पहले के उत्तर प्रदेश से करते हुए कहा कि यहाँ व्याप्त माफिया राज और भ्रष्टाचार का अंत केवल डबल इंजन सरकार ही कर सकती है।

West Bengal Election 2026 माफिया राज और यूपी का उदाहरण

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि टीएमसी ने बंगाल को आतंक, माफिया राज और वसूली का केंद्र बना दिया है। उन्होंने जनता को याद दिलाया, जो अराजकता, दंगे और माफिया का शासन आप यहाँ देख रहे हैं, वैसी ही स्थिति 9 साल पहले यूपी में भी थी। वहाँ हर दूसरे दिन दंगे होते थे और हमारी बहन-बेटियाँ असुरक्षित थीं। उन्होंने दावा किया कि जैसे यूपी में अपराधियों का उपचार’ किया गया, वैसे ही बंगाल में भी माफिया प्रवृत्ति को भाजपा खत्म करेगी।

हम गौ-माता का वध नहीं होने देंगे

उन्होंने आगे कहा कि विकास का पैसा लूटा जा रहा है और युवाओं के पास रोजगार नहीं है। योगी ने यूपी मॉडल की चर्चा करते हुए कहा हम गौ-माता का वध नहीं होने देंगे और न ही हम हिंदुओं को विभाजित होने देंगे। इसके बाद उन्होंने कहा की भाजपा का संकल्प बंगाल में फिर से कानून का शासन स्थापित करना है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.