iQOO 16 Launch Date: न बैटरी खत्म होने का डर, न गेमिंग में रुकावट! धांसू बैटरी और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप से लैस ये फोन देगी फ्लैगशिप फोन्स को भी कड़ी टक्कर

Ads

iQOO 16 Launch Date: iQOO जल्द अपना नया फ्लैगशिफ स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 8,500mAh की बड़ी बैटरी और दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन को पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर गेमिंग के लिए खास बनाया जा सकता है।

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 03:56 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 03:58 PM IST

(iQOO 16 Launch Date/ Image Credit: iQOO)

HIGHLIGHTS
  • iQOO 16 में 8,500mAh बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।
  • गेमिंग के लिए डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप मिल सकती है।

नई दिल्ली: iQOO 16 Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड iQOO अपने नए फ्लेगशिप फोन iQOO 16 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही है। हाल ही में मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां शेयर की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दमदार प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स से होगा लैस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 16 में क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। फोन को खासतौर पर हाई परफॉर्मेंस और गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है। इसमें डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप मिलने की भी उम्मीद है जो गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाएगी। इसके अलावा फोन में 1115 सीरीज के हाई-एंड ड्यूल स्पीकर्स और 0916 सीरीज का X-axis Linear Motor भी मिल सकता है।

प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स की उम्मीद

iQOO 16 में कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की संभावना है। जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। फोन में USB 3.2 सपोर्ट, AR Film Layer वाली डिस्प्ले और OV50Q प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

8,500mAh की बैटरी बड़ा आकर्षण

iQOO 16 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव देगी। इसके साथ फोन में 2K फ्लैट डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और कस्टम डिस्प्ले पैनल मिलने की संभावना भी है। अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं तो iQOO 16 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

iQOO 16 कब लॉन्च होगा?

iQOO ने अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फोन जल्द पेश किए जाने की उम्मीद है।

iQOO 16 में कौन सा प्रोसेसर मिल सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।

iQOO 16 की बैटरी कितनी होगी?

लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 8,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

क्या iQOO 16 गेमिंग के लिए अच्छा फोन होगा?

फोन में डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप, पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर मोटर मिलने की उम्मीद है, जिससे गेमिंग अनुभव बेहतर हो सकता है।