MS Umesh passes away: जाने-माने मशहूर एक्टर का निधन, लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में ली अंतिम सांस, 350 से अधिक फिल्मों में किया था काम

MS Umesh passes away: जाने-माने मशहूर एक्टर का निधन, लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में ली अंतिम सांस, 350 से अधिक फिल्मों में किया था काम

MS Umesh passes away: जाने-माने मशहूर एक्टर का निधन, लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में ली अंतिम सांस, 350 से अधिक फिल्मों में किया था काम

MS Umesh passes away

Modified Date: December 21, 2025 / 10:45 pm IST
Published Date: November 30, 2025 10:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एम. एस. उमेश ने 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया
  • उन्हें 1975 में कथा संगम के लिए राज्य फिल्म पुरस्कार मिला
  • उनका अंतिम संस्कार बनशंकरी श्मशान घाट पर किया गया

बेंगलुरु: MS Umesh passes away जाने-माने कन्नड़ अभिनेता मैसूर श्रीकांतैया उमेश (Mysore Srikanthaiah Umesh) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे। परिजनों ने बताया कि अभिनेता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें हाल में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बनशंकरी श्मशान घाट पर किया गया।

MS Umesh passes away अभिनेता ने पांच दशक से भी अधिक समय के अपने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। मैसुरु में 24 अप्रैल 1945 को जन्मे उमेश (Mysore Srikanthaiah Umesh) ने चार साल की उम्र में मास्टर के. हिरणय्या के रंगमंच समूह के ‘लंचवतार’ नाटक में अभिनय करके अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बाद में वे गुब्बी वीरन्ना के रंगमंच समूह में शामिल हो गए।

उमेश को 1960 में फिल्म उद्योग में एक बड़ा मौका तब मिला जब उन्हें फिल्म ‘मक्कल राज्य’ में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने नागराहोले (1978), गुरु शिष्यारु (1981), अनुपमा (1981), कामना बिल्लू (1983) और वेंकट इन संकट (2007) जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

बहुमुखी अभिनेता उमेश को 1975 में ‘कथा संगम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और 2013 में रंगमंच में उनके योगदान के लिए कर्नाटक नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और जनता दल के नेता एवं केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने उमेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया अफरीदी का ये रिकॉर्ड, जानकर गर्व से फूल जाएगा सीना..जानें 

Abujhmad freed from Naxal terror: नक्सलियों से पूरी तरह आजाद हुआ अबूझमाड़!.. ITBP ने बसाया कैम्प.. सील हुआ माओवादियों का कॉरिडोर..


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।