Kareena Kapoor Khan News : UNICEF की नेशनल एंबेसडर बनाई गई एक्ट्रेस करीना कपूर, कहा – 10 साल से था इस पल का इंतजार
Kareena Kapoor Khan News : यूनिसेफ इंडिया ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को अपना नया राष्ट्रीय राजदूत घोषित किया है।

Kareena Kapoor Khan News
नई दिल्ली : Kareena Kapoor Khan News : यूनिसेफ इंडिया ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को अपना नया राष्ट्रीय राजदूत घोषित किया है। इसकी घोषणा के समय वह काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैं इस पद को पाकर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए दस साल लंबा इंतजार किया है।
मैंने 10 साल तक किया इंतजार
Kareena Kapoor Khan News : यूनिसेफ इंडिया के नए राष्ट्रीय राजदूत के रूप में नियुक्त होने पर करीना कपूर खान ने कहा कि मैं इस पद को पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं और बहुत विनम्र महसूस कर रही हूं। मैंने दस साल इंतजार किया है और अथक परिश्रम किया है और सभी के साथ बहुत मेहनत की है। अब, आखिरकार, मैं एक राष्ट्रीय राजदूत के रूप में उनके साथ जुड़ रही हूं।
#WATCH | Delhi: Actress Kareena Kapoor Khan appointed as UNICEF India's National Ambassador. pic.twitter.com/tglRjOtyPU
— ANI (@ANI) May 4, 2024
बच्चों को अधिकार दिलाने का करूंगी काम
Kareena Kapoor Khan News : उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से, इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, जिसे मैं पूरे दिल से स्वीकार करती हूं। मैं यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगी कि भारत के कोने-कोने में हर बच्चा चाहे कितना भी कमजोर क्यों न हो, वह जहां भी हो, चाहे वह कोई भी हो, उनके मौलिक अधिकारों मिलें। मैं जब हर एक बच्चे के बारे में कहती हूं, तो बिना लिंग भेदभाव के उनको आवाज देने की कोशिश करूंगी।
करीना की नई भूमिका को लेकर हूं उत्साहित : सिंथिया मैककैफ्री
Kareena Kapoor Khan News : भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने कहा कि, यूनिसेफ इंडिया, इस बात से बहुत उत्साहित है कि करीना कपूर खान हमारी भारत की राष्ट्रीय राजदूत हैं। वह दस वर्षों से हमारे साथ काम कर रही हैं, इसलिए हम उनकी नई व बड़ी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। मैं कहूंगी कि हम उनकी आवाज का उपयोग करने और बच्चों के अधिकारों की वकालत करने के लिए उनकी आवाज और उपस्थिति का लाभ उठाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
#WATCH | Delhi: Cynthia McCaffrey, UNICEF Representative to India says, "UNICEF India, is so excited that Kareena Kapoor Khan is our India national ambassador, and she's been working with us for ten years. So we're excited about this new, big role that she has. I would say that… https://t.co/cNyUnGwr4t pic.twitter.com/1eZNYb5KxV
— ANI (@ANI) May 4, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Actress Kareena Kapoor appointed as UNICEF's national ambassador, said - was waiting for this moment for 10 years
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?
01 Oct 2026 | 2:43 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह
30 Sept 2026 | 3:31 pm
Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?
30 Sept 2026 | 12:30 pm
Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?
29 Sept 2026 | 7:11 pm
Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर
29 Sept 2026 | 1:24 pm
Ganga Mai ki Betiyan: इस शख्स की घिनौनी हरकतें ही बनेंगी इंदु और कौशल्या की बर्बादी की वजह, क्या सहाना के कड़े फैसले में गंगा देगी उसका साथ?
28 Sept 2026 | 7:32 pm
India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
28 Sept 2026 | 4:07 pm