Bhool Chuk Maaf: अब ओटीटी पर भी रिलीज नहीं होगी राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मुसीबत में आए मेकर्स! जानें वजह
Bhool Chuk Maaf: अब ओटीटी पर भी रिलीज नहीं होगी राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मुसीबत में आए मेकर्स! जानें वजह

Bhool Chuk Maaf/Image Credit: maddockfilms
- अब ओटीटी पर भी रिलीज नहीं होगी राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ'
- मैडॉक फिल्म्स ने PVR Inox के साथ एक एग्रीमेंट किया था
- एग्रीमेंट के मुताबिक, रिलीज के बाद कम से कम 8 हफ्ते तक OTT पर फिल्म रिलीज नहीं की जा सकती
Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'भूल चूक माफ' को मानो नजर लग गई हो। पहले खबर आई थी की फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की थिएटर रिलीज कैंसिल कर ओटीटी में 16 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला लिया, तो वहीं अब खबर सामने आई है कि फिल्म 'भूल चूक माफ' OTT पर भी रिलीज नहीं हो पाएगी। इस अचानक बदलाव ने अब दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस 'मैडॉक फिल्म्स' को कानूनी परेशानी में डाल दिया है।
Read More: Girl Viral Video: रील बनाने के चक्कर में लड़की ने पार की हद, वायरल वीडियो देख आपको भी नहीं होगा यकीन
दरअसल, 'भूल चूक माफ' को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा फैसला सामने आया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि, यह फिल्म अब OTT पर रिलीज नहीं हो सकती। कोर्ट में PVR Inox की ओर से मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मैडॉक फिल्म्स ने 6 मई को PVR Inox के साथ एक एग्रीमेंट किया था। फिल्म के प्रमोशन में भी काफी खर्च किया है, उन्होंने स्क्रीन रिजर्व कर रखी थीं और देशभर से हजारों टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। एग्रीमेंट में यह भी लिखा गया था कि यह फिल्म थिएटर रिलीज के बाद कम से कम 8 हफ्ते तक OTT पर फिल्म रिलीज नहीं की जा सकती।
Read More: Neha Malik Hot Pic: पेरिस में छुट्टियां मना रही नेहा मलिक, मां संग शेयर की तस्वीर, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल
इधर, मैडॉक फिल्म्स ने अपने इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। उनके वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि, फिल्म की थिएटर रिलीज अब संभव नहीं है। मौजूदा हालात को देखते हुए फिल्म को OTT पर रिलीज करना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद होगा। वहीं, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि मैडॉक फिल्म्स ने एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है। अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि, फिल्म को 8 हफ्ते की होल्डबैक अवधि पूरी होने तक किसी भी प्लेटफॉर्म, खासकर OTT पर रिलीज नहीं किया जा सकता। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक केस की पूरी सुनवाई नहीं हो जाती। वहीं, इस मामले की अगली सुनवाई अब 16 जून 2025 को होगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कोर्ट ने मैडॉक फिल्म्स को पीवीआर आईनॉक्स के साथ तय 8 सप्ताह की थिएट्रिकल विंडो पूरी होने से पहले फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से रोक दिया है।
Web Title: Bhool Chuk Maaf
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm