Bulandshahr Satta News: ‘Satta King’ ने खोली पुलिस वालों की पोल, थाने में ही चल रही थी खाईवाली, कहा-दम है तो रोक लो
Bulandshahr Satta News: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के बड़ी खबर सामने आई है। बुलंदशहर जिले से एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
satta king/ image source: IBC24
- खुर्जा में खुलेआम सट्टा कारोबार
- मनीष बंसल का वीडियो वायरल
- पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
बुलंदशहर: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के बड़ी खबर सामने आई है। बुलंदशहर जिले से एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। खुर्जा क्षेत्र के एक कथित सट्टेबाज मनीष बंसल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चलिए पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।
Khurja Gambling Scandal: यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। खुर्जा क्षेत्र के एक कथित सट्टेबाज मनीष बंसल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में वह खुलेआम यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि खुर्जा में सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और अगर पुलिस में दम है तो इसे रोककर दिखाए।
वायरल वीडियो में मनीष बंसल ने दावा किया है कि खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की विभिन्न पुलिस चौकियों के अंतर्गत सट्टेबाजी का काम खुलेआम संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शाम होते ही शहर के अलग-अलग इलाकों में सट्टे की दुकानें सज जाती हैं और यह कारोबार बिना किसी डर के चल रहा है। वीडियो में उन्होंने पुलिस की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया और कहा कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जाता है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें किए गए दावों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार खुर्जा में लंबे समय से सट्टेबाजी की गतिविधियों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि कुछ स्थानों पर शाम ढलते ही अवैध रूप से सट्टा पर्चियां काटी जाती हैं और मोबाइल फोन के माध्यम से भी यह नेटवर्क संचालित होता है। हालांकि पुलिस की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे भी किए जाते रहे हैं।
वायरल वीडियो में मनीष बंसल ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि पुलिस वास्तव में सख्त है तो सट्टेबाजों के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर दिखाए। इस बयान के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें
- Janjgir Husband Wife Suicide: पति-पत्नी ने घर के आंगन में लगाई फांसी, कुछ ही देर बाद सामने आया दंपति का वो वाला वीडियो, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
- Ind vs Pak: टीम इंडिया की जीत पर गदगद हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- ‘बाप तो बाप होता है’
- Delhi IAS Transfer Posting Order: भाजपा सरकार में प्रशासनिक अफसरों के थोक में तबादले, 36 आईएएस सहित 72 अधिकारियों हुए ईधर से उधर

Facebook


