Allu Arjun’s Grandmother Passed Away: अल्लू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा, खबर मिलते ही हैदराबाद पहुंचे अभिनेता
Allu Arjun's Grandmother Passed Away: अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
Allu Arjun's Grandmother Passed Away/Image Credit: Allu Arjun Instagram
- अभिनेता अल्लू अर्जुन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
- अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का निधन हो गया है।
- अल्लू कनकरत्नम दिग्गज एक्टर अल्लू रामलिंगैया की पत्नी थीं।
नई दिल्ली: Allu Arjun’s Grandmother Passed Away: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जो दिग्गज एक्टर अल्लू रामलिंगैया की पत्नी थीं। अल्लू अर्जून की दादी का निधन शनिवार की सुबह उनके हैदराबाद स्थित घर पर हुआ। बताया जा रहा है कि, अल्लू कनकरत्नम उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रही थी और इस वजह से 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
हैदराबाद पहुंचे अल्लू अर्जुन
Allu Arjun’s Grandmother Passed Away: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का अपनी दादी से काफी गहरा रिश्ता था। अल्लू अर्जुन को कई बार अपनी दादी के साथ फिल्म इवेंट्स में देखा जा चुका है। इन दिनों अभिनेता एटली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसके लिए वह मुंबई में थे। जैसे ही अल्लू अर्जुन को उनकी दादी के निधन की खबर मिली तो वह तुरंत हैदराबाद पहुंचें। इस दौरान एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन के चेहरे पर दुख के भाव साफतौर पर देखने को मिले।
कब होगा अंतिम संस्कार?
Allu Arjun’s Grandmother Passed Away: मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता अल्लू अर्जुन दादी अल्लू कनकरत्नम का अंतिम संस्कार आज दोपहर को कोकापेट में होगा। अल्लू-कोनिडेला परिवार के सभी सदस्य अल्लू अरविंद के निवास पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। अभिनेता के फैंस भी इस जानकारी के मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी दादी को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

Facebook


