Ekta Kapoor Big Announces: नागिनों का ऐसा जलवा पहले कभी नहीं देखा! Ekta Kapoor की 6 ‘नागरानियां’ एक साथ दिखाएंगी अपना जलवा, क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?

Ekta Kapoor Big Announces: नाग पंचमी के खास मौके पर एकता कपूर ने 'नागिन' के फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि अब टीवी की लोकप्रिय 'नागिन' फ्रेंचाइजी बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को नागिन की कहानी और किरदारों का नया सिनेमाई अंदाज देखने को मिल सकता है।

Ekta Kapoor Big Announces: नागिनों का ऐसा जलवा पहले कभी नहीं देखा! Ekta Kapoor की 6 ‘नागरानियां’ एक साथ दिखाएंगी अपना जलवा, क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?

(Ekta Kapoor Big Announces/ Image Credit: ektarkapoor Instagram)

Modified Date: August 18, 2026 / 12:39 pm IST
Published Date: August 18, 2026 12:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी के 11 साल पूरे होने के बाद बड़ा ऐलान।
  • एकता कपूर ने नाग पंचमी पर नए प्रोजेक्ट का संकेत दिया।
  • ‘नागिन’ की दुनिया अब टीवी से आगे बढ़ने वाली है।

Ekta Kapoor Big Announces: एकता कपूर की सुपरहिट ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी ने करीब 11 साल से टीवी दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना रखी है। अब इस लोकप्रिया शो को लेकर एक बड़ा ऐलान (Ekta Kapoor Big Announces) किया गया है। नाग पंचमी के मौके पर एकता कपूर ने बताया कि ‘नागिन’ की दुनिया अब टीवी तक सीमित नहीं रहेगी। इससे इच्छाधारी नागिन की कहानी पसंद करने वाले फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।

एकता कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस नए प्रोजेक्ट (Ekta Kapoor Big Announces) की जानकारी दी। वीडियो में ‘नागिन’ के अलग-अलग सीजन और उन अभिनेत्रियों की झलक दिखाई गई, जिन्होंने शो में नागिन का किरदार निभाया है। वीडियो के साथ उन्होंने जल्द कुछ रोमांचक आने का संकेत दिया। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

क्या बड़े पर्दे पर आएंगी नागिनें?

अनाउंसमेंट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘नागिन’ अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में आएगी? एकता कपूर ने फिलहाल इसे फिल्म कहकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, वीडियो में कहा गया है कि बालाजी टेलीफिल्म्स इस आइकॉनिक फ्रैंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में फैंस इसे बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर देख रहे हैं।

6 नागिनों को लेकर बढ़ी उत्सुकता

अनाउंसमेंट वीडियो में फ्रैंचाइजी से जुड़ी कई लीड अभिनेत्रियों को दिखाया गया है। इनमें मौनी रॉय, सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति, प्रियंका चाहर चौधरी, तेजस्वी प्रकाश और निया शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा अदा खान और अनीता हसनंदानी की भी झलक देखने को मिली। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या ये सभी नागिनें किसी एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगी। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2015 में शुरू हुआ था ‘नागिन’ का सफर

‘नागिन’ की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। पहले सीजन में मौनी रॉय ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था और अर्जुन बिजलानी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद अलग-अलग सीजन में सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी ने मुख्य नागिन की भूमिका निभाई। शो में रोमांस, फैंटेसी, माइथोलॉजी और पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण दर्शकों को काफी पसंद आया। सातवां सीजन 2025 में शुरू हुआ था और 14 जून 2026 को खत्म हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।