BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Awarapan 2 Box Office Collection: ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड, इमरान की फिल्म की अब तक की कमाई जानें यहां

Awarapan 2 Box Office Collection: ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में पहले सप्ताह में कुल 84.31 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Awarapan 2 Box Office Collection/ Image Credit: therealemraan Instagram

Awarapan 2 Box Office Collection/ Image Credit: therealemraan Instagram

karan nepali
Published: 17 Aug 2026 | 4:29 pmModified: 17 Aug 2026 | 4:57 pm
HIGHLIGHTS
  1. फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया है।
  2. ‘आवारापन 2’ ने भारत में अब तक 84.31 करोड़ रुपए की कमाई की है।
  3. फिल्म का दुनियाभर में कुल कारोबार 120.86 करोड़ रुपए पहुंच गया।

Awarapan 2 Box Office Collection: मुंबई: इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए भारत में पहले सप्ताह में कुल 84.31 करोड़ रुपए की कमाई की है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म का अनुमानित वैश्विक कारोबार 120.86 करोड़ रुपए रहा। इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 23.40 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 34.09 करोड़ रुपए, जबकि तीसरे दिन रविवार को 26.82 करोड़ रुपए जुटाए।

‘आवारापन 2’ ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी बयान के मुताबिक, फिल्म ने विदेशों में अनुमानित 1.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 18 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। (Awarapan 2 Box Office Collection) इसके साथ ही फिल्म का दुनियाभर में कुल कारोबार 120.86 करोड़ रुपए पहुंच गया। ‘आवारापन 2’ ने 2026 में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शुरुआती सप्ताहांत के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इससे आगे ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘बॉर्डर 2’ हैं।

शिवम पंडित की भूमिका में नजर आ रहे इमरान हाशमी

Awarapan 2 Box Office Collection: फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का प्रमुख किरदार है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसकी पटकथा बिलाल सिद्दीकी और विशेष भट्ट ने लिखी है। फिल्म में दिशा पटानी, शबाना आजमी, पूरन गब्बी, सुविंदर विक्की और अनिरुद्ध रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘आवारापन 2’ को मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है। विशेष भट्ट इसके निर्माता हैं, जबकि दीपेश शाह और सनमन सूद सह-निर्माता हैं।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी पहली ‘आवारापन’ उस समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी थी, लेकिन बाद में अपनी प्रभावशाली कहानी, भावुक संगीत और हाशमी के दमदार अभिनय के कारण इसने एक शानदार फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Awarapan 2 Box Office Collection Update

एंटरटेनमेंट

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm