Sikandar New Poster: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, सुपरस्टार का अंदाज देख बढ़ी फैंस की बेसब्री
Sikandar New Poster: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर उनके फैंस में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है।

Sikandar New Poster/ Image Credit : Salman Khan Instagram
- सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' को लेकर उनके फैंस में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है।
- फैंस की इस उत्सुकता को बढ़ाते हुए साजिद नाडियाडवाला ने अपने जन्मदिन पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया।
- पोस्टर जैसे ही रिलीज हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
मुंबई: Sikandar New Poster: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' को लेकर उनके फैंस में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं फैंस की इस उत्सुकता को बढ़ाते हुए साजिद नाडियाडवाला ने अपने जन्मदिन पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर जैसे ही रिलीज हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस में फिल्म के लिए बेसब्री और बढ़ गई। सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की यह शानदार कोलैबोरेशन दर्शकों के लिए बड़ा सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है। एक्शन से भरपूर 'सिकंदर' का नया पोस्टर सलमान खान के दमदार और जोशीले लुक की झलक दिखाता है, जिसने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
प्रोफैंस को डक्शन हाउस ने दी बड़ी खुशखबरी
Sikandar New Poster: प्रोडक्शन हाउस ने फैंस की दीवानगी को समझते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "हमारे सभी प्यारे फैंस, आपका धैर्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। #SajidNadiadwala के बर्थडे पर, 'सिकंदर' को जो प्यार मिला है, उसके बाद हम आपके लिए एक छोटा सा तोहफा लाए हैं। 27 फरवरी को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है! हमारे साथ बने रहें।" पहले टीजर और पोस्टर ने ही इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी और अब इस नए पोस्टर ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है। हालांकि, मेकर्स अभी भी फिल्म की कहानी के कई पहलुओं को राज बनाए हुए हैं, ताकि दर्शकों का रोमांच और एक्साइटमेंट बरकरार रहे।
View this post on Instagram
बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस
Sikandar New Poster: सलमान खान के फैन्स अब फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिकंदर' के हर नए खुलासे के साथ उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ रही हैं। फिल्म के दमदार पोस्टर्स और छोटे-छोटे हिंट्स ने फैंस के इंतजार को और भी मजेदार बना दिया है।
ईद 2025 पर रिलीज होगी फिल्म
Sikandar New Poster: जैसे-जैसे 'सिकंदर' की धूम बढ़ रही है, वैसे-वैसे फैंस का उत्साह भी आसमान छू रहा है। सलमान खान 2025 की ईद पर 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस बार उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर. मुरुगदॉस द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Another poster of Salman Khan's film 'Sikander' released, fans' excitement increased after seeing the superstar's style
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm