Drishyam 2 के डायरेक्टर ने बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस संग रचाई शादी, देखें कपल की वेडिंग फोटोज

Drishyam 2's director married this beautiful Bollywood actress, see couple's wedding photos : बॉलीवुड के कई सेलेब्रटी शादि में हुए शामिल

Drishyam 2 के डायरेक्टर ने बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस संग रचाई शादी, देखें कपल की वेडिंग फोटोज

Abhishek Pathak marries actress Shivalika Oberoi

Modified Date: February 10, 2023 / 04:13 pm IST
Published Date: February 10, 2023 4:01 pm IST

Drishyam 2’s film director married : मुंबई : साल 2023 के शुरू होने के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय के साथ शादी कर ली है । बता दें कि ये शादी गोवा में 9 फरवरी को बड़े धूम धाम से हुई।

यह भी पढ़े : मारुति ने लॉन्च किए अपनी सबसे दमदार सेडान के दो नए वेरिएंट, मिलेगा से 32km से ज्यादा का माइलेज, कीमत है मात्र इतनी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्रटी शामिल हुए थे

Abhishek Pathak marries actress Shivalika Oberoi: अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय की शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इनमें अजय देवगन और उनके भांजे अमन देवगन, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, विद्युत जामवाल, सनी सिंह, भूषण कुमार, निर्देशक लव रंजन, इशिता राज शर्मा सहित कई सेलेब्स शामिल हैं। 8 फरवरी को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद 9 फरवरी को दोनों ने 7 फेरे लिए. इसके बाद एक पार्टी भी हुई। जहां पर कुछ करीबी रिश्ते दर और दोस्त शामिल हुए। जिसके बाद अब आज दोनों ने अपनी शादी की कुछ खास फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है ।

यह भी पढ़े : Video: एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने छुड़ाए फैंस के पसीने, हॉट मूव्स और सेक्सी अंदाज ने लूटा लाखों का दिल

अभिषेक पाठक ने फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखी ये खास बात

Abhishek Pathak marries actress Shivalika Oberoi: इन फोटोज को शेयर करते हुए अभिषेक पाठक ने फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, आपको प्यार नहीं मिलता, यह आपको ढूंढता है। इसका भाग्य, भाग्य और सितारों में क्या लिखा है, इससे बहुत कुछ लेना-देना है। कल शाम 9 फरवरी को अपनों के बीच हमने ऐसी जगह शादी की, जहां हमारे रिश्ते परवान चढ़े। यह हमेशा के लिए हमारे जीवन का सबसे जादुई पल रहेगा!

यह भी पढ़े : Farzi Movie Download in Hindi: आ गई शाहिद कपूर की धमाकेदार मूवी ‘फर्जी’, HD Quality में यहां से करें डाउनलोड

साल 2022 में हुई थी सगाई

Drishyam 2’s film director married : अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय की पहली मुलाकात 2020 में आई फिल्म खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी। जिसे अभिषेक डायरेक्ट कर रहे थे। बता दें कि शूटिंग के दुआरण दोनों को प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने साल 2022 में सगाई कर ली। अपनी शादी को लेकर कपल काफी एक्ससिटेड है। सोशल मीडिया में अभिषेक और शिवालिका की फोटोज़ जोरो शोरो से हो रही है।


लेखक के बारे में