Govinda with Komal Rani Swarnkar: गोविंदा के साथ थी उनकी गर्लफ्रेंड!.. कौन है कोमल रानी स्वर्णकार जिसके साथ नजर आये ये दिग्गज एक्टर
कोमल रानी को रानी स्वर्णकार के नाम से भी जाना जाता है, बॉलीवुड में नई अभिनेत्री हैं। वह फिल्म 'रूपा' में गोविंदा के साथ डेब्यू करने वाली हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी। वर्ष 2025 में दोनों के रिश्ते में अनब
Govinda with Komal Rani Swarnkar || T-Celebs file
- कोमल रानी के साथ दिखे गोविंदा
- दोनों के रिश्ते की चर्चा फिर तेज
- फिल्म ‘रूपा’ में साथ दिखेंगे दोनों
Govinda with Komal Rani Swarnkar: मुंबई: मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में इस साल बॉलीवुड के कई सितारे गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। शाहरुख खान, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बाद मंगलवार को अभिनेता गोविंदा भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। हालांकि, इस दौरान उनके साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं था। गोविंदा अपनी को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कोमल रानी के साथ दिखे गोविंदा
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान गोविंदा सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए, जबकि कोमल रानी ने लाल और पीले रंग की साड़ी पहनी थी। पंडाल में पहुंचने के बाद गोविंदा ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। बाहर मौजूद पैपराजी को देखकर उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयकारा लगाया। वहीं, कोमल रानी पैपराजी की ओर हाथ हिलाती नजर आईं। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कई सितारे पहुंचे लालबागचा राजा
Govinda with Komal Rani Swarnkar: इससे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया था। 19 सितंबर को दोनों के घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ। वहीं, शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। पृथ्वीराज सुकुमारन, परिणीति चोपड़ा समेत कई अन्य सितारे भी गणपति के दरबार में नजर आए।
गोविंदा और कोमल के रिश्ते की चर्चा
गोविंदा और नई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर अगस्त 2026 से चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद इन अफवाहों ने जोर पकड़ा था। हालांकि, गोविंदा और कोमल ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
Govinda with Komal Rani Swarnkar: इस बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की कुछ सार्वजनिक टिप्पणियों के बाद भी यह मामला चर्चा में रहा। सुनीता ने गोविंदा के कोमल के साथ नजर आने पर सवाल उठाए थे। बाद में उन्होंने राखी सावंत से बातचीत के दौरान गोविंदा और रानी की शादी की योजना का दावा भी किया था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि दूसरी शादी का कोई सवाल नहीं है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कोमल रानी को रानी स्वर्णकार के नाम से भी जाना जाता है, बॉलीवुड में नई अभिनेत्री हैं। वह फिल्म ‘रूपा’ में गोविंदा के साथ डेब्यू करने वाली हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी। वर्ष 2025 में दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में दोनों गणेश चतुर्थी साथ मनाते नजर आए। 2026 में सुनीता ने अपनी तलाक याचिका वापस ले ली थी।
She Returned Wearing 𝗦𝗶𝗻𝗱𝗼𝗼𝗿 😱
Govinda and his girlfriend went to seek Bappa’s blessings. She arrived in a simple look but returned wearing sindoor.
Did Govinda secretly marry her? 🤯 pic.twitter.com/ZB6WFrMe9x
— T-Celebs (@t_celebs) September 22, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए सात तेज गेंदबाजों को टीम में चुना
यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचने के साथ पुतिन जोखिम लेने के प्रति अधिक बेपरवाह हो रहे हैं : नाटो कमांडर
ट्रंप प्रशासन 17,500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को अमेरिका में देगा प्रवेश
ट्रंप ने क्यूबा को ‘विफल’ देश बताया, तो क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल ने संरा सत्र से बहिर्गमन किया
ईरान को ‘तबाह’ करने की चेतावनी के बीच ट्रंप ने अमेरिकी-ईरानी अधिकारियों की बैठक की पुष्टि की

Facebook


