Ganga Mai ki Betiyan: स्नेहा की आँखों में दहकते अंगारे ! कौशल्या करेगी क्रूरता की सारी हदें पार, क्या सहाना सहेगी ज़ुल्म या उठाएगी आवाज़?

Ganga Mai ki Betiyan: 'Zee TV' पर आ रहे, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो 'गंगा मई की बेटियां' में आने वाले एपिसोड में बहुत ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है जहां एक ओर गंगा मई को मॉडर्न किचन में खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, कौशल्या करेगी क्रूरता की हद पार..

Ganga Mai ki Betiyan: स्नेहा की आँखों में दहकते अंगारे ! कौशल्या करेगी क्रूरता की सारी हदें पार, क्या सहाना सहेगी ज़ुल्म या उठाएगी आवाज़?

Ganga Mai ki Betiyan 30th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: March 30, 2026 / 07:15 pm IST
Published Date: March 30, 2026 7:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • "अन्याय की इंतहा!"
  • कौशल्या ने की क्रूरता की सारी हदें पार!
  • क्या टूट जाएगा गंगा माई का सपना?

Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee TV‘ पर आ रहे, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा मई की बेटियां‘ लगातार अपनी मज़बूत कहानी से शो की टीआरपी में अपनी धाक जमाये हुए हैं और दर्शकों के दिलों में राज कर रहा है। आने वाले एपिसोड में बहुत ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है जहां एक ओर गंगा मई को मॉडर्न किचन में खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, कौशल्या के सलाह मानते हुए सहाना, मुरली को खुद के करीब आने से रोके हुए हैं।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: शांतनु को सुनाई खरी-खोटी!

एपिसोड की शुरुआत होती है जब ओम प्रकाश, शांतनु पर नाराज़ होता है और उसके फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछता है कि क्या उसे सच में लगता है कि गंगा, इस रेस्टोरां को बचाने में उसकी मदद कर सकती है? साथ ही वह यह भी कहता है कि शांतनु को इतने बड़ी जिम्मेदारी सौंपना, उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उसी दौरान स्नेहा उनकी बातें सुन लेती है।

स्नेहा, ॐ प्रकाश की कड़वी बातें सुनकर भी कमज़ोर नहीं पड़ती। वह गंगा के रेस्टोरां में काम करने और नई राह पर खुद की काबिलीयत को साबित करने के लिए स्नेहा उसका प्रोत्साहन बढ़ाती है। वह डटकर गंगा के साथ खड़ी रहती है।

कौशल्या करेगी क्रूरता की साड़ी हदें पार!

कौशल्या, सहाना को उसकी अनुमति के बगैर अपने कमरे से बाहर न आने का आदेश देती है। सहाना उसकी बात मान लेती है। दूसरी ओर, शांतनु स्नेहा और गंगा को जबरदस्त यहां बुलाने के लिए माफ़ी मांगता है, किन्तु स्नेहा स्पष्ट कहती है कि वह यह सब सिर्फ उसके लिए नहीं कर रही है बल्कि उसका असली उद्देश्य गंगा माई को मान-सम्मान दिलाना है जिसकी वह हकदार है। वह गंगा के लिए बड़े – बड़े सपने देखती है और वह अपने सपने को पूरा करना चाहती है, जिसे सुन शांतनु बहुत खुश होता है।

Ganga Mai ki Betiyan 30th March 2026 written update: कड़वे घूंट पीयेगी सहाना!

दूसरी ओर, सहाना घर में आए मेहमानों के लिए नाश्ता परोसने के लिए कमरे से बाहर आ जाती है। जैसे ही मेहमानों को नाश्ता परोस कर जाने लगती है तो मेहमान, कौशल्या से सहाना के बारे में पूछते हैं कि यह कौन है? जिसपर कौशल्या, सहाना को घर की नई नौकरानी बता देती है। कौशल्या के इस अपमानजनक बयान से, सहाना को बहुत दुःख होता है और वह कड़वे घूँट पीकर चुप रह जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.