Tumm se Tumm Tak: मीरा की साजिशें हुई बेनकाब ! क्या अनु के चरित्र पर लगेगा कभी न मिटने वाला दाग या फिर किसी नए दुश्मन का होगा आगाज़?
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV’ के सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में थोड़ी मस्ती, रोमांस और सस्पेंस से भरा होने वाला है, यह …

Tumm se Tumm Tak 30th March 2026
- क्या गोपाल और पुष्पा के आने से पहले बदल जाएगी पूरी कहानी?
- गायत्री ने लगाई पाबन्दी!
Tumm se Tumm Tak: 'Zee TV' के सबसे चर्चित शो 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में थोड़ी मस्ती, रोमांस और सस्पेंस से भरा होने वाला है क्योंकि आर्या गायत्री के नियमों की परवाह किए बिना, अनु से दूर रहने से इंकार कर देता है।
Tumm se Tumm Tak Spoiler: गायत्री ने लगाई पाबन्दी!
गायत्री झेंडे से कहती है कि सख्ती से इस बात का ध्यान रखे कि गोपाल और पुष्पा के लौटने तक आर्या और अनु एक दूसरे से नहीं मिलने चाहिए। झेंडे, गायत्री की दी हुई इस जिम्मेदारी को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं साथ ही आर्या की हर हरकत पर पैनी नज़र रखता है जैसे उसका फुल-टाइम गार्ड हो। इससे आर्या खुद को फँसा हुआ महसूस करता है और फ़्रस्ट्रेट हो जाता है वह झेंडे से कहता है कि वो यह ठीक नहीं कर रहा है। झेंडे उसे याद दिलाता है कि वह सिर्फ आदेशों का पालन कर रहा है। लेकिन आर्या, ऐसा इंसान नहीं है जो आसानी से हार मान ले।
आर्या ने बनाया सीक्रेट प्लान!
वह अनु से न मिल पाने पर उसे फ़ोन करता है। वह दोनों बड़े ही प्यार से एक दूसरे से बातचीत करते हैं किन्तु आर्या को अनु का मूड ऑफ लगता है। कारण पूछने पर अनु कबूल करती है कि उससे न मिल पाने के कारण उसका मन उदास है। दोनों की यह तड़प, उनके रिश्ते की गहराई दर्शाती है साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि वह दोनों को एक-दूसरे की मौजूदगी के आदि हो चुके है।
फिर आर्या, कुछ रोमांटिक अंदाज़ में अनु को सरप्राइज देने की योजना बनाता है और बिना कुछ बताए, एक प्लेफुल गाने के ज़रिए सीक्रेट मीटिंग का हिंट देता है। अनु कंफ्यूज हो जाती है लेकिन उसे यह तो समझ आ जाता है कि आर्या कुछ तो करने वाला है।
Tumm se Tumm Tak 30th March written update: रात के सन्नाटे में गूंजती आवाज़ें!
दूसरी ओर, अनु के माता-पिता (गोपाल और पुष्पा), कुलदेवी के दर्शन के लिए जाते हैं और अनु घर पर अकेली होती है। चारो तरफ अँधेरा, घर में सन्नाटे के साथ खामोशी से उसे बेचैनी महसूस होती है। डरते और घबराते हुए मोमबत्ती जलाना, उस पल में उसकी कमज़ोरी दर्शाता है। माहौल तनाव पूर्ण तब होता है जब अचानक कोई आहट सुनाई देती है और अनु चौंक जाती है साथ ही पुकारती है कि वहां कौन है?
अचानक आर्या को अपने सामने पाकर वह हैरान रह जाती है साथ ही राहत भी महसूस होती है। आर्या का चोरी-छिपे, रात के सन्नाटे में आना, नियम तोड़ना नहीं बल्कि बंदिशों के बाद भी अपने प्यार से मिलने की तड़प को दिखाता है।
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि गायत्री के नियमों को न मान कर, चोरी छिपे अनु से मिलना क्या रह पायेगा राज़ या फिर खड़ी होगी कोई नई मुसीबत?
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एपिसोड में अनु की माँ ने सख्त आदेश दिया है कि जब तक उसके माता-पिता वापस नहीं आ जाते, अनु को आर्यवर्धन से पूरी तरह दूर रहना होगा। यह 'दूरी' मीरा और रघुपति के लिए अपनी नई साजिशें रचने का एक सुनहरा मौका बन गई है।
लेखक के बारे में
Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.
और भी पढ़ें...Web Title: Tumm se Tumm Tak: Meera's schemes exposed! Will Anu's character be tarnished by an indelible stain, or does this mark the arrival of a new adversary?
Serial Updates
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm