Jaat Box Office Collection Day 1: ‘जाट’ को पहले दिन मिला दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स, जानें कितनी हुई कमाई
Jaat Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट 10 अप्रैल गुरूवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।

Jaat Box Office Collection Day 5/ Image Credit: Mythri Movie Makers Youtube Channel
- सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट 10 अप्रैल गुरूवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।
- 'गदर 2' की शानदार सफलता के बाद एक बार फिर सनी देओल बड़े पर्दे पर लौटे है।
- गुरूवार को रिलीज हुई फिल्म जाट ने पहले दिन 9 करोड़ की कमाई की है।
मुंबई: Jaat Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट 10 अप्रैल गुरूवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। 'गदर 2' की शानदार सफलता के बाद एक बार फिर सनी देओल बड़े पर्दे पर लौटे है, लेकिन ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतरी है। गुरूवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को छुट्टी वाले दिन, बड़े पैमाने पर स्क्रीन और सनी देओल की स्टार पावर का पूरा फायदा मिलना चाहिए था। ऐसी उम्मीद थी कि, फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 15-17 करोड़ के बीच रहेगा, लेकिन हकीकत इससे थोड़ी कमज़ोर रही।
छोटे शहरों में जाट को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
Jaat Box Office Collection Day 1: बता दें कि, छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में 'जाट' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो सिटीज़ में फिल्म को उम्मीद के अनुसार दर्शक नहीं मिले। एक्सपर्ट्स की माने तो फिल्म की कमाई में शुक्रवार को गिरावट आ सकती है। अब शनिवार और रविवार फिल्म के लिए बेहद अहम होने वाले हैं। वीकेंड में दर्शकों का सपोर्ट मिला तो 'जाट' अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है, वरना पहले हफ्ते में ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
फिल्म में दिखा दमदार एक्शन
Jaat Box Office Collection Day 1: बात की जाए फिल्म को तो, इस फिल्म में शानदार एक्शन के साथ सनी देओल के दमदार डायलॉग्स देखने को मिले हैं। अब देखना ये है कि 'जाट' अपने कंटेंट के दम पर दर्शकों को थियेटर तक खींच पाती है या नहीं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में सनी के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा और जगपति बाबू जैसे किरदार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 'Jaat' got mixed response from the audience on the first day, know how much it earned
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm