Actor Sam Neill Passes Away: इस दिग्गज फिल्म अभिनेता का हुआ निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कई शानदार फिल्मों में निभाए थे दमदार किरदार

Ads

Actor Sam Neill Passes Away: ‘जुरासिक पार्क’ में शानदार अदाकारी करने वाले अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र निधन हो गया है।

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 03:22 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 03:25 PM IST

Actor Sam Neill Passes Away/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • ‘जुरासिक पार्क’ के अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र निधन हो गया है।
  • सैम नील का निधन सोमवार को सिडनी में हुआ।
  • प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने नील के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Actor Sam Neill Passes Away: वेलिंगटन: ‘जुरासिक पार्क’ में डायनॉसोर से बचने की कोशिश करते नजर आए और ‘द पियानो’ में हॉली हंटर के पति की भूमिका निभाने वाले बहुमुखी अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र निधन हो गया है। अभिनेता के सोशल मीडिया पेज पर जारी बयान के अनुसार, नील का निधन सोमवार को सिडनी में हुआ। नील ने 2023 में बताया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा की समस्या हो गई है। यह गैर-हॉजकिन लिम्फोमा का ही एक दुर्लभ प्रकार है बयान में कहा गया कि उनकी मृत्यु ‘‘अचानक और अप्रत्याशित’’ थी और निधन के समय वह ‘‘कैंसर मुक्त’’ हो चुके थे। हालांकि, मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया गया।

शानदार अभिनेता थे नील

नील के परिवार ने कहा, ‘‘सैम ने अपने परिवार के बीच उसी गरिमा के साथ विदा ली, जो उनके पूरे जीवन की पहचान रही।’’ नील उन कई ऑस्ट्रेलियाई कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने 1970 के दशक के अंत में ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा के उभार के बाद अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की। इस सूची में पॉल होगन, मेल गिब्सन, ज्योफ्री रश, रसेल क्रो, जेन कैंपियन, पीटर वीयर और जिलियन आर्मस्ट्रॉन्ग जैसे नाम शामिल हैं। (Actor Sam Neill Passes Away) नील की अभिनय क्षमता का दायरा काफी व्यापक था। उन्होंने एलन एकबॉर्न की कॉमेडी ‘स्वीट रिवेंज’ में हेलेना बोनहम कार्टर के साथ काम किया, ‘द पियानो’ में हॉली हंटर की उंगली काटने वाले किरदार को निभाया और विज्ञान-कथा हॉरर फिल्म ‘इवेंट हॉराइजन’ में अपनी आंखें निकालने वाले दृश्य के लिए भी जाने गए। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान उन्होंने 1979 में जिलियन आर्मस्ट्रॉन्ग की फिल्म ‘माई ब्रिलियंट करियर’ से खींचा, जिसमें जूडी डेविस भी थीं। इसके बाद उन्होंने फिलिप नॉयस की समुद्री पृष्ठभूमि वाली थ्रिलर ‘डेड काल्म’ में काम किया, जिसमें निकोल किडमैन भी थीं।

जुरासिक पार्क में निभाया था अहम किरदार

Actor Sam Neill Passes Away: सैम नील की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में ‘जुरासिक पार्क’ शामिल है, जिसमें उन्होंने जीवाश्म विज्ञानी डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार एक समझदार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाला व्यक्ति था, जो उस थीम पार्क के निर्माता को चेतावनी देता है जहां क्लोन किए गए डायनासोर रखे गए हैं। उन्होंने लौरा डर्न, जेफ गोल्डब्लम और रिचर्ड एटनबरो के साथ इस फिल्म में अभिनय किया था। एलन ग्रांट का किरदार पहली फिल्म की घटनाओं से बच जाता है, लेकिन 1997 में आई ‘द लॉस्ट वर्ल्ड : जुरासिक पार्क दो’ में नजर नहीं आया। वह 2001 की तीसरी कड़ी और 2022 की ‘जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन’ में फिर लौटे।

पीएम ने जताया शोक

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उन्हें ‘‘महान कलाकारों में से एक’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने ऐसे समय में शुरुआत की थी जब न्यूजीलैंड में फिल्म उद्योग लगभग नहीं के बराबर था। पांच दशक से अधिक समय तक उन्होंने न्यूजीलैंड की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाया और उनकी प्रतिभा ने हमारे फिल्म उद्योग को आज का स्वरूप देने में मदद की।’’ (Actor Sam Neill Passes Away)  उनका संस्मरण ‘डिड आई एवर टेल यू दिस?’ मार्च 2023 में प्रकाशित हुआ था। फिल्मों में उनके ‘‘उत्कृष्ट योगदान’’ के लिए उन्हें नाइटहुड से सम्मानित किया गया था, जिसे दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मंजूरी दी थी।

इन्हें भी पढ़ें:-