Rahul Gandhi on Women reservation Bill: ‘महिला आरक्षण बिल नहीं..निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे बदलने की कोशिश’, लोकसभा में जमकर गरजे राहुल गांधी, जानें और क्या कहा?

Rahul Gandhi on Women reservation Bill: 'महिला आरक्षण बिल नहीं..निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे बदलने की कोशिश', लोकसभा में जमकर गरजे राहुल गांधी, जानें और क्या कहा?

Rahul Gandhi on Women reservation Bill: ‘महिला आरक्षण बिल नहीं..निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे बदलने की कोशिश’, लोकसभा में जमकर गरजे राहुल गांधी, जानें और क्या कहा?

Rahul Gandhi on Women reservation Bill | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 17, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: April 17, 2026 3:43 pm IST

नई दिल्ली: Rahul Gandhi on Women reservation Bill संसद में तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान जमकर निशाना साधा है और महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने कहा कि सच यह है कि यह महिला आरक्षण बिल ही नहीं है।

राहुल बोले- ये कानून निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए

Rahul Gandhi LIVE in Lok Sabha राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं सदन में कहूंगा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। यह शेमफुल कानून है। पूरा विपक्ष कह रहा है कि पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे, लेकिन इस वाले को नहीं।’

‘यह असली सच है जो में बता रहा हूं। भारत के इतिहास में सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है।’

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।