Vasudha Upcoming Twist: करिश्मा ने उठाया राज़ पर से पर्दा! खून के रिश्तों में छिपी नफरत, क्या अपनों के ही हाथों बिखर जाएगा, चौहान परिवार?

Vasudha Upcoming Twist: 'ZEE TV' का सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' के एपिसोड में आने वाला है 'महा-ट्विस्ट', जहाँ करिश्मा उठाएगी राज़ पर से पर्दा। जिसे सुन, देव और प्रभात को लगेगा झटका..

Vasudha Upcoming Twist: करिश्मा ने उठाया राज़ पर से पर्दा! खून के रिश्तों में छिपी नफरत, क्या अपनों के ही हाथों बिखर जाएगा, चौहान परिवार?

Vasudha 16th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: May 16, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: May 16, 2026 5:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क्या अपनों के ही जाल में फंस जाएगा देव?
  • परिवार का गद्दार आखिरकार हुआ एक्सपोज!

Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो वसुधा के एपिसोड में आने वाला है ‘महा-ट्विस्ट’। जी हाँ! कहानी में आएगा एक नया तूफ़ान, जब करिश्मा बताएगी कि चौहान परिवार का ही एक सदस्य, उसका ‘सीक्रेट मददगार’ है। चंद्रिका की जान बचाना तो बस शुरुआत थी, असली झटका तो उसे तब लगा, जब करिश्मा ने एक ऐसा सच उगला जिसने सब को सुन्न कर दिया।

Vasudha: करिश्मा ने उठाया राज़ पर से पर्दा!

करिश्मा देव को चिढ़ाते हुए कहती है कि बहुत घमंड था न चंद्रिका को इस परिवार पर? अब देखो इसी परिवार की जड़ों को कोई अपना ही खोखला कर रहा है। फिर करिश्मा ने उस राज़ से पर्दा उठाया जिसे सुन देव स्तब्ध रह गया कि चौहान परिवार के ही एक भेदी ने उसे मित्तल का असली चेहरा दिखाया और देव की हर चाल की खबर दी।

कौन है वह गद्दार?

देव और प्रभात को यह जानकर गहरा धक्का लगता है कि उनकी मेहनत पर पानी फेरने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका अपना ही कोई भरोसेमंद था। इस विश्वासघात ने उनके दिल को छलनी कर दिया, क्योंकि प्रभात के जिंदा होने की खबर, सिर्फ परिवार की चारदीवारी के बाहर किसी को भी पता नहीं थी।

Vasudha 16th May 2026 written update: सारिका को हुआ मयूर पर शक!

अब शक की सुई, सीधी मयूर की ओर इशारा करती है। हाल ही के एपिसोड्स में मयूर का बदला हुआ व्यवहार और नर्वस हो जाना बहुत कुछ बयां कर रहा था, फिर चाहे वो छिप-छिप कर फोन पर बात करना हो या पेन-ड्राइव जैसी गोपनीय चीजों में उसकी दिलचस्पी.. सारिका की नजरों से भी मयूर का बदला हुआ व्यवहार छिपा नहीं था, उसे भी दाल में कुछ काला महसूस हुआ था।

कहानी में आने वाला है धमाकेदार ट्विस्ट!

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मयूर किसी दबाव या ब्लैकमेल का शिकार है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब करिश्मा ने परिवार वालों को धमकाया हो या उन्हें अपने हिसाब से चलने पर मजबूर किया हो। यह भी संभावना है कि मयूर परिवार की मुसीबतों से टूट चुका हो और इसी मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर करिश्मा उसे अपने जाल में फँसा रही हो।

दूसरी संभावना यह भी है कि मेकर्स किसी बड़े उलटफेर की तैयारी में हों, क्योंकि पिछले एपिसोड में समर के अहंकार और उसकी निरंतर भूलो ने देव के मिशन को दांव पर लगा दिया था इसलिए समर की नाकामियों और अहंकार के चलते, कहानी में किसी बड़े उलटफेर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

अब आने वाले एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा, क्योंकि देव और प्रभात को अब अहसास होगा कि दुश्मन बाहर नहीं, बल्कि उनके अपने ही घर में छिपा बैठा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.