Shefali Shah Statement On Marriage : ‘बच्चे मत पैदा करो, कुत्ते पाल लो…’ दो बच्चों की मां होने के बाद भी इस मशहूर एक्ट्रेस ने बच्चों को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, खुद बताई असली वजह

मशहूर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने शादी, रिश्तों और बच्चों को लेकर बेबाक राय दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे जल्दबाजी में शादी या बच्चे पैदा करने का फैसला न लें और मजाक में यहां तक कह दिया कि लोग कुत्ते पाल सकते हैं।

Shefali Shah Statement On Marriage : ‘बच्चे मत पैदा करो, कुत्ते पाल लो…’ दो बच्चों की मां होने के बाद भी इस मशहूर एक्ट्रेस ने बच्चों को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, खुद बताई असली वजह

Shefali Shah Statement On Marriage / Image Source : X

Modified Date: May 16, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: May 16, 2026 1:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शेफाली शाह ने कम उम्र में शादी को लेकर युवाओं को दी सलाह
  • बच्चों को लेकर दिया बयान, कहा पहले खुद को समझना जरूरी
  • इंटरव्यू में कुत्तों को लेकर मजाकिया टिप्पणी वायरल हुई

एंटरटेनमेंट डेस्क : Shefali Shah Statement On Marriage मशहूर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने शादी, रिश्तों और बच्चों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे समाज के दबाव में आकर जल्दबाजी में शादी या बच्चे पैदा करने का फैसला न लें। बातचीत के दौरान उन्होंने मजाक में यहाँ तक कह दिया कि बच्चों के बजाय लोगों को कुत्ते पालने चाहिए।

“भगवान के लिए कम उम्र में शादी मत करो”

शो की होस्ट लिली सिंह से बात करते हुए शेफाली ने युवा लड़कियों को कम उम्र में शादी न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “भगवान के लिए कम उम्र में शादी मत करो। तुम्हें तो अभी खुद को भी समझने का मौका नहीं मिला है। शांत रहो, शादी का फैसला लेने से पहले लोगों से मिलो और उन्हें जानो।” उन्होंने कहा कि शादी तभी करनी चाहिए जब आप मानसिक रूप से इसके लिए तैयार हों।

बच्चे मत पैदा करो, सिर्फ कुत्ते पाल लो

बातचीत में जब लिली ने बताया कि वह 37 साल की हैं और अविवाहित हैं, तो शेफाली ने कहा, “शायद मुझे इस बात पर ट्रोल किया जाए, लेकिन बच्चे मत पैदा करो, सिर्फ कुत्ते पाल लो।” Shefali Shah Dogs एक्ट्रेस का मानना है कि कुत्ते ही इंसान को बिना किसी शर्त के सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

खुद शादीशुदा है शेफाली

आपको बता दें कि शेफाली खुद शादीशुदा हैं और उनके दो बेटे हैं। वे जानवरों से बहुत प्यार करती हैं और उनके पास दो हस्की कुत्ते भी हैं। शादी और बच्चों को लेकर शेफाली शाह का यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। खुद को समझने और शादी में जल्दबाजी न करने की उनकी इस सलाह को कई लोग पसंद कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.