साइकिल मैकेनिक की बेटी से शादी करने 10 हजार किलोमीटर दूर से आया दूल्हा, हिन्दू रीतिरिवाज से हुई शादी….जानें

प्यार से ब्याह रचाने के लिए लगभग 10 हजार किलोमीटर का सफर तय कर मध्य प्रदेश चला आया

साइकिल मैकेनिक की बेटी से शादी करने 10 हजार किलोमीटर दूर से आया दूल्हा, हिन्दू रीतिरिवाज से हुई शादी….जानें

Bride Refuses to Marry Before Bhanwa

Modified Date: December 22, 2022 / 07:32 pm IST
Published Date: December 22, 2022 7:05 pm IST

Viral Love Story Dhar : शादी और प्यार के आपने कई किस्से सुने और जाने होंगे। कहीं कोई लैला मजनू की कहनी बताता है तो कहीं कोई हीर और रांझे की कहानी बताता है लेकिन आपने शायर दुनिया में इस प्यार की कहनी जैसी कोई कहानी नहीं सुनी होगी। दरशल ऑस्ट्रेलिया की एक शख्स ऐश होन्सचाइल्ड की, जो अपने प्यार से ब्याह रचाने के लिए लगभग 10 हजार किलोमीटर का सफर तय कर मध्य प्रदेश चला आया। यहां ऐश होन्सचाइल्ड ने (Ash Honschild) धार जिले के मनावर की रहने वाली साइकिल रिपेयर मैकेनिक की बेटी तबस्सुम हुसैन से शादी की। जानकारों की माने तो दोनों हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए है। उन दोनों की शादी 18 दिसंबर को दोपहर में हुई।

तबस्सुम के भाई के अनुसार दोनों की मुलाकात तब हुई, जब तबस्सुम अपनी पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई और यहीं से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। बता दें कि साल 2016 में मध्य प्रदेश सरकार ने तबस्सुम को हायर एजुकेशन के लिए 45 लाख रुपये का अनुदान दिया था। इसके एक साल बाद ही तबस्सुम आगे की पढ़ाई करने के लिए के लिए ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन चली गईं।

Viral Love Story Dhar रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त में कोर्ट मैरिज के बाद ऐश होन्सचाइल्ड तबस्सुम के परिवार से मिलने भारत आए। इसके बाद ऐश होन्सचाइल्ड को भारत की संस्कृति, परंपराओं और खान-पान से प्यार हो गया। बता दें कि ऐश होन्सचाइल्ड की मां भी उनके साथ भारत आई थीं। वर्तमान में तबस्सुम ब्रिस्बेन के एक ऑर्गेनाइजेशन में सीनियर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। ऐश होन्सचाइल्ड और तबस्सुम ऑस्ट्रेलिया में एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, जहां ऐश सीनियर थे।इसी दौरान उन्हें तबस्सुम से प्यार हो गया।

Read More: India news today in hindi 22 December Live : अभी तक BF.7 का एक भी मामला नहीं मिला: सीएम अरविंद केजरीवाल

Read More: राजधानी के इस प्रसिद्ध कालेज के लैब में लगी आग, मची अफरातफरी 

 

 


लेखक के बारे में