Saif Ali Khan Attack Update : ‘मैं और करीना बेडरूम में..’ आखिर क्या क्या हुआ था हमले वाली रात को? खुद सैफ अली खान ने बताई पूरी घटना
Saif Ali Khan Attack Update : सैफ ने बयान में बताया कि जिस रात ये घटना घटी तब वो अपनी वाइफ करीना के साथ 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में …

Saif Ali Khan Attack Case | Image Source- IBC24 Coustomize
मुंबई। Saif Ali Khan Attack Update : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच अभी भी जारी है। तो वहीं हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है। ये हमलावर भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश से आया हुआ था। वहीं अब सैफ अली खान की हालत काफी हद तक ठीक है। एक्टर पर हुए हमले के दिन क्या हुआ इसकी पूरी कहानी सामने आ चुकी है। जो खुद सैफ अली खान ने पुलिस के सामने दी। सैफ अली खान ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया।
हमले वाली रात की पूरी कहानी
सैफ ने अपने बयान में बताया कि जिस रात ये घटना घटी तब वो अपनी वाइफ करीना के साथ 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे। उसी बीच उन्हें अपनी नर्स एलियामा फिलिप की चीखें सुनाई दीं। चीख सुनते ही सैफ और करीना परेशान हो गए। सैफ तुरंत हमलावर के पास पहुंचे और उसे दबोच लिया। उसी बीच हमलावर ने उनपर चाकू से पीठ, गर्दन और कई जगह पर वार कर दिया।
सैफ अली खान ने ये बात भी साफ-साफ बताई कि हमलावर उनके छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में घुसा था। उसी कमरे में नर्स एलियामा फिलिप भी जेह के साथ ही सोती हैं। जब सैफ कमरे में पहुंचे तो वहां एक अजनबी मौजूद था और उनका छोटा बेटा जेग रो रहा था। हमलावर ने जब सैफ पर चाकू से वार किया तो वो बुरी तरह से घायल हो गए, उन्होंने खुद को बचाने के लिए शख्स को पीछे की तरफ धक्का दिया। जिसके बाद वो फरार हो गया।
आगे उन्होंने बताया कि किसी तरह सैफ आरोपी की पकड़ से अलग हुए और आदमी को कमरे के अंदर धकेला। इस दौरान घर में काम करने वाले दूसरे वर्कर्स ने जहांगीर को कमरे से निकाल लिया था और कमरे को लॉक कर दिया। सभी लोग इस बात से हैरान थे कि आरोपी घर के अंदर कैसे घुसा। आरोपी ने नर्स एरियामा फिलिप पर भी हमला किया था। अस्पताल से वापस लौटने के बाद नर्स ने सैफ को बताया कि आरोपी ने एक करोड़ रुपए मांगे थे।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की आधी रात को हमला हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने चोरी के इरादे से उनके घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला किया था। इस हमले में अभिनेता सैफ अली खान को कई गंभीर चोटें आई। अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: What exactly happened on the night of the attack? Saif Ali Khan himself told the whole incident
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm