Fact check: गुजरात में मेट्रो पुल ढहने का दावा, जानें क्या है वायरल हो रही इस तस्वीर का सच

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर हाल फिलहाल की नहीं बल्कि अक्टूबर 2023 की है।

Fact check: गुजरात में मेट्रो पुल ढहने का दावा, जानें क्या है वायरल हो रही इस तस्वीर का सच
Modified Date: November 23, 2024 / 03:32 pm IST
Published Date: November 23, 2024 3:31 pm IST

bhasha.ptinews.com

नयी दिल्ली: सोशल मीडिया पर टूटे हुए पुल की एक तस्वीर काफी वायरल है, जिसे शेयर करते हुए कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह गुजरात का मेट्रो पुल है, जो हाल ही में टूट गया। यूजर्स इस तस्वीर के जरिए सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर हाल फिलहाल की नहीं बल्कि अक्टूबर 2023 की है। उस समय गुजरात के पालनपुर शहर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यूजर्स साल भर पुरानी तस्वीर को अब गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

दावा:

फेसबुक पर एक यूजर ने 20 नवंबर को टूटे हुए पुल की तस्वीर को हाल का बताते हुए शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “देखिए गुजरात में मेट्रो पुल का क्या हाल हैं। कितनी मजबूती से बना था ये पुल गिरने में समय नहीं लगा है। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

फेसबुक यूजर निसार खान ने लिखा, “देखिए गुजरात में मेट्रो पुल का क्या हाल हैं, कितनी मजबूती से बना था ये पुल गिरने में समय नहीं लगा! 100 साल की गारंटी लेने वाली सरकार छाती पीटने वाली नई टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए विकास देख लो।” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल:

दावे की पुष्टि के लिए डेस्क ने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस के जरिए रिवर्स सर्च किया। हमें युवराज सिंह मान नाम के ‘एक्स’ यूजर के अकाउंट पर इन तस्वीर से मिलती-जुलती कुछ तस्वीरें मिलीं।

उन्होंने 23 अक्टूबर 2023 को एक्स पर लिखा, “गुजरात के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने का ताज़ा दृश्य।” पोस्ट यहां क्लिक कर देखें।

जांच को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने वायरल तस्वीर और यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर की तुलना की और पाया कि दोनों तस्वीरें एक ही पूल की हैं। दोनों तस्वीरों की तुलना का स्क्रीनशॉट यहां देखें।

संबंधित कीवर्ड को गूगल सर्च करने पर हमें इस घटना से जुड़ी कई पुरानी मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर की है, जहां आरटीओ चेक पोस्ट के पास एक निर्माणाधीन पुल के खंभों पर लगे छह कंक्रीट स्लैब के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

उस समय विभिन्न न्यूज वेबसाइट पर पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहने से जुड़ी खबर प्रकाशित की गई थी। संबंधित खबरों के लिए यहां, यहां और यहां क्लिक कर पढ़ें।

जांच के अगले चरण में डेस्क ने हाल के दिनों में गुजरात में मेट्रो पुल गिरने से जुड़ी खबरें ढूंढने की कोशिश की। हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट मिलीं, जिनमें बताया गया कि अगस्त के महीने में गुजरात के सूरत में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन पास की बिल्डिंग पर गिर गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें।

वहीं, इस साल 4 नवंबर को गुजरात के आणंद में बुलेट ट्रेन कि लिए बनाए जा रहे ट्रैक का निर्माणाधीन पुल गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना मेट्रो पुल से संबंधित नहीं थी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

पीटीआई फैक्ट चेक अब तक की जांच से यह साफ है कि वायरल तस्वीर हाल फिलहाल की नहीं बल्कि अक्टूबर 2023 की है। उस समय गुजरात के पालनपुर शहर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यूजर्स साल भर पुरानी तस्वीर को अब गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

दावा
“देखिए गुजरात में मेट्रो पुल का क्या हाल हैं। कितनी मजबूती से बना था ये पुल गिरने में समय नहीं लगा है।”

तथ्य
पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा गलत निकला।

निष्कर्ष
वायरल तस्वीर हाल फिलहाल की नहीं बल्कि अक्टूबर 2023 की है। उस समय गुजरात के पालनपुर शहर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यूजर्स साल भर पुरानी तस्वीर को अब गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published PTI/ Fact Check Desk, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by IBC24.in staff)

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com