Rajim News: चंद मिंटो में धधकती आग ने चावल से भरे ट्रक को किया राख, वीडियो में देखें पूरी घटना
राजिम जिले के आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर चावल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों का माल जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की …

Rajim News
- भीषण आग ने चावल से भरे ट्रक को किया राख।
- शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।
- फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, ट्रक का केबिन जलकर खाक।
Rajim News राजिम: छत्तीसगढ़ के राजिम जिले के आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर चावल से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ट्रक बुरी तरह जल गया और देखते ही देखते चावल की बोरियां राख में तब्दील हो गईं। आग की लपटें देखकर आस-पास के लोगों और ड्राइवर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
Rajim News मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक गुल्लू स्थित राइस मिल से चावल लोड कर आरंग की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रक के केबिन से धुआं उठता दिखा, जो देखते ही देखते आग की लपटों में तब्दील हो गया। देखते ही देखते आग भीषण तरीके से धधक उठी। मौके पर ट्रक ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने आग को पानी की मदद से बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया, जबकि चावल की कई बोरियां भी राख में तब्दील हो गईं।
Rajim News प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन माल और वाहन का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=jhq95NQUS5k
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। ट्रक के केबिन से धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैल गई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Massive Fire Engulfs Rice Truck in Rajim, Chhattisgarh: Millions in Loss
गरियाबंद
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm