BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rajim Vidhayak Viral Video: राजिम के BJP विधायक की दबंगई, बोले- ‘दारू पीके मोर सामने बात मत कर, अंदर करवा देहु’..

वायरल वीडियो में नजर आ रहे विधायक का नाम रोहित साहू है, जबकि यह वीडियो पंचायत चुनाव के दौरान का बताया जा रहा है।

Rohit Sahu Rajim Vidhayak Viral Video

Rohit Sahu Rajim Vidhayak Viral Video

satya prakash
Published: 22 Feb 2025 | 5:00 pmModified: 22 Feb 2025 | 5:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. राजिम विधायक का कथित विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  2. BJP विधायक रोहित साहू की दबंगई कैमरे में कैद, शराब पीकर बात नहीं करने की कही बात
  3. राजनीतिक तकरार तेज, कांग्रेस ने BJP विधायक के वायरल वीडियो को बनाया बड़ा मुद्दा

Rohit Sahu Rajim Vidhayak Viral Video: राजिम: सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्षेत्रीय विधायक कुछ ग्रामीणों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक छत्तीसगढ़ी भाषा में कह रहे हैं कि उनसे शराब पीकर बात न की जाए। साथ ही, वे ग्रामीणों को धमकी देते हुए कहते हैं कि एक घंटे के भीतर हेकड़ी निकलवा देंगे और अंदर करवा देंगे।

Read More: Global Investors Summit 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए तैयार इंदौर.. शहर बन सकता है उद्योगपतियों की पहली पसंद, देखें ये रिपोर्ट

वायरल वीडियो में नजर आ रहे विधायक का नाम रोहित साहू है, जबकि यह वीडियो पंचायत चुनाव के दौरान का बताया जा रहा है। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पूरा विवाद किस बात को लेकर हुआ था। लेकिन वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि विधायक रोहित साहू ग्रामीणों को धमका रहे हैं। इतना ही नहीं, वे कुछ ग्रामीणों को 'कांग्रेस का चमचा' और 'तलवा चाटने वाला' भी कह रहे हैं।

Read Also: Sai Cabinet Ke Faisle: प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले.. बीज उपार्जन को लेकर साय कैबिनेट की बैठक में लिया बड़ा निर्णय 

कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

Rohit Sahu Rajim Vidhayak Viral Video: यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस मामले में भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'भाजपा के संस्कार देखिए! राजिम विधायक रोहित साहू गालियां दे रहे हैं, धमका रहे हैं, शराबी बताकर थाने भेजने की बात कर रहे हैं! गांववालों को 'कांग्रेस के तलवे चाटने वाले' कहकर अपमानित कर रहे हैं! सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता जनता को ही धमका रहे हैं—'वोट नहीं दिया तो मांग भी मत करना!' गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी नेता का ऐसा वीडियो सामने आया हो। बहरहाल IBC24 News इस वीडियो की वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है। देखें वीडियो..

जनता नहीं, कांग्रेसी थे: विधायक रोहित साहू

इस पूरे विवाद पर IBC24 ने भी विधायक से बात की और उनका पक्ष जाना। अपनी प्रतिक्रिया में विधायक रोहित साहू ने कहा "शराब के नशे में कुछ कांग्रेसियों द्वारा कार्यक्रम में अनर्गल शब्द का उपयोग कर रहे थे। गरियाबंद जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से बौखलाए हुए है। जिस गाँव का वीडियो है वहां ही 10 से 15 लाख रुपये का काम हुआ है, कांग्रेस भड़काने का काम कर रही है। कोई गाँव विकास से अछूता नहीं है। कांट-छांट कर वीडियो बनाये है। वह जनता नहीं कांग्रेसी है"

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह वीडियो पंचायत चुनाव के दौरान का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी सटीक तारीख और स्थान की पुष्टि नहीं हुई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Rohit Sahu Rajim Vidhayak Viral Video, Congress posted this threat video on social media

शहर की खबरें

गरियाबंद

और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm