UP Fake Police Inspector Arrested: फर्जी IAS-IPS के बाद अब पकड़ा गया नकली इंस्पेक्टर! रौब ऐसा कि कोई शक न करे… लेकिन एक सवाल ने खोल दी पोल!
UP Fake Police Inspector Arrested: फर्जी IAS-IPS के बाद अब पकड़ा गया नकली इंस्पेक्टर! रौब ऐसा कि कोई शक न करे… लेकिन एक सवाल ने खोल दी पोल!

UP Fake Police Inspector Arrested
- चेकिंग के बहाने वसूली
- पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर
- चेकिंग में पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर
गोरखपुर: UP Fake Police Inspector Arrested: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फर्जी अधिकारियों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। फर्जी आईएएस और आईपीएस मामलों के खुलासे के बाद अब गोरखपुर पुलिस ने एक फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर न सिर्फ लोगों पर रौब जमाता था बल्कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और सड़क पर चेकिंग के बहाने अवैध वसूली भी करता था।
फर्जी IPS-IAS के बाद अब नकली इंस्पेक्टर! (Gorakhpur fake inspector arrest)
UP Fake Police Inspector Arrested: मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक शातिर जालसाज को दबोचा है, जो खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर लोगों को झांसे में ले रहा था। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर खुलेआम घूमता था और खुद को अफसर बताकर लोगों से पैसे ऐंठता था। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि सिकरीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कस्बा क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग स्थित डड़िहथ मोड़ के पास एक अल्टो कार को रोका।
यूपी के गोरखपुर में एक फर्जी इंस्पेक्टर पकड़ा गया है. ये पुलिस की वर्दी पहनकर न सिर्फ लोगों पर रौब जमाता था, बल्कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और सड़क पर चेकिंग के बहाने वसूली भी करता था.
फर्जी इंस्पेक्टर इस तस्वीर में मौजूद है, आप लोग अनुमान लगाइए कि तीनों में फर्जी पुलिसवाला… pic.twitter.com/PFfu36VE5A
— Priya singh (@priyarajputlive) February 10, 2026
गोरखपुर में वर्दी का खेल उजागर (UP police fake officer)
UP Fake Police Inspector Arrested: कार में बैठा व्यक्ति पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में था लेकिन जब उससे उसकी तैनाती और पद से संबंधित जानकारी पूछी गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी टूट गया और उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस की वर्दी, कई फर्जी दस्तावेज और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिग्विजय नाथ, पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी ग्राम लखवापाकड़, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी और अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस ने उसे फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: UP Fake Police Inspector Arrested
GORAKHPUR
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm