Guna Panchayat Scam: कर्ज में डूबी सरपंच ने पंचायत का किया सौदा! 20 लाख के बदले पंच को सौंपा ठेका, लक्ष्मीबाई पद से बर्खास्त
कर्ज में डूबी सरपंच ने पंचायत का किया सौदा…Guna Panchayat Scam: Debt-ridden Sarpanch made a deal of Panchayat! Handed over the contract

Guna Panchayat Scam | Image Source | IBC24
गुना: Guna Panchayat Scam: गुना जिले की करोद ग्राम पंचायत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने प्रशासन से लेकर आम जनता तक को सकते में डाल दिया है। यहां की महिला सरपंच लक्ष्मीबाई ने अपने निजी कर्ज की भरपाई के लिए पूरे पंचायत संचालन को ही ठेके पर दे दिया।
Guna Panchayat Scam: जानकारी के अनुसार सरपंच लक्ष्मीबाई के पति ने पंचायत चुनाव और कुछ निजी कार्यों के लिए लगभग 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के दबाव में लक्ष्मीबाई ने पंचायत के ही दबंग पंच रणवीर कुशवाह को पंचायत संचालन का ठेका सौंप दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे सौदे के लिए बाकायदा एक लिखित अनुबंध भी तैयार किया गया जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि पंचायत के राजस्व और अन्य स्रोतों से होने वाली आमदनी का 5 प्रतिशत हिस्सा सरपंच को कमीशन के रूप में मिलेगा।
Guna Panchayat Scam: यह मामला तब उजागर हुआ जब ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत की गई और मामला गुना जिला प्रशासन के संज्ञान में आया। कलेक्टर किशोर कन्याल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में अनुचित और अवैध प्रक्रिया की पुष्टि हुई जिसके बाद केंट थाना पुलिस ने पंच रणवीर कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही महिला सरपंच लक्ष्मीबाई को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गुना जिले की करोद पंचायत की महिला सरपंच लक्ष्मीबाई ने अपने निजी कर्ज चुकाने के लिए पंचायत संचालन का ठेका एक पंच को दे दिया था, जिसकी लिखित अनुबंध भी तैयार की गई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Guna Panchayat Scam: Debt-ridden Sarpanch made a deal of Panchayat
गुना
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am