Guna Road Accident: गुना में भीषण सड़क हादसा! बारात से लौट रही कार पलटी, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल
गुना में भीषण सड़क हादसा! बारात से लौट रही कार पलटी…Guna Road Accident: Horrible road accident in Guna! Car returning from a wedding
- गुना में भीषण सड़क हादसा!
- बारात से लौट रही कार पलटी,
- 4 की मौत, 3 गंभीर घायल,
गुना: Guna Road Accident: मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरा के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार सभी सात लोग एक बारात से लौट रहे थे। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Guna Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। कार इतनी बुरी तरह पलटी कि उसके परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
Guna Road Accident: इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले और घायल सभी लोग शिवपुरी जिले के रिजोदा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये सभी मावन गांव में एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे तभी भदौरा के पास यह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा गुना जिले के भदौरा के पास नेशनल हाईवे पर देर रात हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Guna Road Accident: Horrible road accident in Guna! Car returning from a wedding
गुना
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm