MP Crime: ड्रीम गर्ल की आवाज सुनकर आउट ऑफ कंट्रोल हुआ युवक, वीडियो कॉल में ही उतार दिए सारे कपड़े, फिर जो हुआ जानकर पुलिस भी रह गई दंग
MP Crime: ड्रीम गर्ल की आवाज सुनकर आउट ऑफ कंट्रोल हुआ युवक, वीडियो कॉल में ही उतार दिए सारे कपड़े, फिर जो हुआ जानकर पुलिस भी रह गई दंग

MP Crime, Guna cyber fraud, Guna sextortion case, fake Facebook profile scam, WhatsApp video scam, social media blackmail, cyber crime India, cyber fraud arrest Guna, Madhya Pradesh cyber crime, sextortion in India, girl voice scam,
- गुना में साइबर ठगी का सनसनीखेज खुलासा,
- लड़की की आवाज़ में बात कर युवक को जाल में फंसाया,
- फिर बनाया अश्लील वीडियो और वसूली मोटी रकम,
गुना: Guna Newsसोशल मीडिया और तकनीक के इस दौर में जहां संवाद आसान हुआ है वहीं साइबर ठगों ने लोगों को फंसाने के तरीके भी और शातिर बना लिए हैं। ऐसा ही एक मामला गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक को लड़की बनकर फंसाया गया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर मोटी रकम की ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। मामले ने तब तूल पकड़ा जब पुलिस को भी शक हुआ कि फोन पर बात करने वाली 'लड़की' दरअसल कोई और ही हो सकता है। MP Crime
MP Crime: आरोपियों ने पहले एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल रीना सोनी के नाम से बनाई। फिर उस प्रोफाइल से युवक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। चैटिंग शुरू हुई फोन नंबर एक्सचेंज हुआ और लड़की जैसी आवाज़ में बात करने वाले साइबर ठग ने युवक का विश्वास जीत लिया। कुछ ही दिनों में बात वीडियो कॉलिंग तक पहुंच गई। फर्जी लड़की ने युवक को व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक स्थिति में लाकर उसकी रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद शुरू हुआ असली खेल ब्लैकमेलिंग का। आरोपी ने युवक से पैसों की मांग शुरू कर दी और जब वह नहीं माना तो युवक के एक रिश्तेदार को भी इसी तरीके से फंसा लिया। आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांग की जिसमें से 10 हजार रुपये वह वसूल भी चुका था।
Read More : भैंस चोरी से तंग ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर किया हंगामा, जाम में एंबुलेंस तक फंसी
MP Crime: जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया यह एक बड़ी चुनौती बन गया। एसपी अंकित सोनी के नेतृत्व में साइबर सेल और आरोन थाना पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम ने तकनीकी निगरानी और सोशल मीडिया विश्लेषण के जरिए आरोपी की पहचान कर ली और आखिरकार उसे इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक उर्फ देवानंद प्रजापति (24 वर्ष) के रूप में हुई है जो मूलतः पठार मोहल्ला, आरोन का निवासी है और वर्तमान में पालदा नाका, इंदौर में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 5000 रुपये नकद और ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में एक युवक को फेसबुक पर लड़की बनकर फंसाया गया और फिर उसकी अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने 50,000 रुपये की मांग की, जिसमें से 10,000 रुपये वसूल भी लिए थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Crime: Dream girl made porn video
गुना
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
