BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior News: विरोध के बाद रामलीला समिति से हटाए गए गुड्डू नूरआलम वारसी, बोले- ‘मेरे अंदर श्रीराम की आस्था को कोई नहीं हटा सकता’

Gwalior News: गुड्डू नूरआलम वारसी ने IBC24 से बातचीत में इस विरोध को समझने से इंकार करते हुए कहा, “मैं मुस्लिम हूँ, इसलिए मुझे हटाया गया है, लेकिन मेरे अंदर …

Gwalior News: विरोध के बाद रामलीला समिति से हटाए गए गुड्डू नूरआलम वारसी, बोले- ‘मेरे अंदर श्रीराम की आस्था को कोई नहीं हटा सकता’
Dr.Anil Shukla
Published: 25 Sept 2025 | 6:00 pmModified: 25 Sept 2025 | 6:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुस्लिम व्यक्ति को संयोजक बनाएं जाने का विरोध
  2. 25 वर्षों से रामलीला आयोजन से जुड़े थे नूरआलम वारसी
  3. "मैं मुस्लिम हूँ, इसलिए मुझे हटाया गया : नूरआलम वारसी

ग्वालियर: Gwalior News, ग्वालियर जिले की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध रामलीला समिति में एक बड़ा विवाद सामने आया है। राम बारात के पूर्व संयोजक गुड्डू नूरआलम वारसी को हिन्दू संगठनों के विरोध के चलते समिति द्वारा पद से हटा दिया गया है। गुड्डू नूरआलम वारसी ने IBC24 से बातचीत में इस विरोध को समझने से इंकार करते हुए कहा, "मैं मुस्लिम हूँ, इसलिए मुझे हटाया गया है, लेकिन मेरे अंदर भगवान श्रीराम की आस्था को कोई नहीं हटा सकता। श्रीराम मेरे मन में बसे हुए हैं और मैं उनकी सेवा करता रहूंगा।"

25 वर्षों से रामलीला आयोजन से जुड़े थे नूरआलम वारसी

गुड़़डू नूरआलम वारसी ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से रामलीला आयोजन से जुड़े थे और पिछले 10 वर्षों से संयोजक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने कहा, "रामलीला का आयोजन यहाँ पिछले 79 वर्षों से होता आ रहा है। पिछले आयोजन में मैंने केवट संवाद निभाया था और राम बारात में रामजी की मूर्ति के साथ पैदल चलकर हिस्सा लिया था।"

रामलीला आयोजन के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने इस मामले पर कहा, "हिन्दू संगठनों के विरोध के कारण गुड्डू नूरआलम वारसी को हटाया गया है। हमने SP को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। हमें दुःख है कि इतने सालों से जुड़े व्यक्ति को हटाना पड़ा।"

मुस्लिम व्यक्ति को संयोजक बनाएं जाने का विरोध

रामलीला आयोजन ग्वालियर में सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब इस विवाद के कारण आयोजन के आगामी संस्करण में क्या बदलाव होंगे, यह देखना बाकी है।

बता दें कि ग्वालियर में रामलीला समिति का हिन्दू संगठनों ने विरोध किया था। जिसके तहत मुस्लिम व्यक्ति को संयोजक बनाएं जाने का विरोध किया था। समिति ने संयोजक पद से पूर्व पार्षद गुड्डू नूरआलम वारसी को हटाया था। उन्हे राम बारात के संयोजक पद से हटाया गया था।

read more: Kawardha Lathicharge News: कवर्धा लाठीचार्ज को लेकर बवाल, भाजपा विधायक भावना बोहरा ने उठाया पुलिस कार्रवाई पर सवाल, कांग्रेस ने गृहमंत्री पर साधा निशाना 

read more: SSC Delhi Police Bharti 2025: दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल और ड्राइवर बनने का सुनहरा मौका, SSC भर्ती के लिए आवेदन शुरू, फटाफट करें अप्लाई 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: A major controversy erupted in Gwalior district's biggest and most famous Ramlila committee

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm