Gwalior Crime News: बेटे की हत्या के लिए पिता ने दी 50 हजार रुपए की सुपारी, हमलावरों ने गोली मार कर उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी वजह
Gwalior Crime News: बेटे की हत्या के लिए पिता ने दी 50 हजार रुपए की सुपारी, हमलावरों ने गोली मार कर उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी वजह

Gwalior Crime News
ग्वालियर।Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक पिता अपने हिस्ट्रीशीटर बेटे की खराब आदतों से इतना तंग हो गया कि उसने भाड़े के शार्प शूटरो को सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया। पिता ने दो शार्प शूटरो को बेटे की हत्या के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। इस हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी पिता सहित दोनों शार्प शूटरो को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।
दरअसल, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अकबरपुर की पहाड़ी पर 22 अक्टूबर को एक युवक की लाश मिली थी। युवक की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी जिसे देख पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच पड़ताल में पाया कि, युवक के शरीर में दो गोली मार कर उसकी हत्या की गई है। पिता हसन खान ने उसकी पहचान अपने बेटे इरफान खान के रूप में की थी। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, पड़ोस में पप्पू अब्बास के घर पर शादी थी और रात 12 बजे वह शादी में था जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया था। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वहीं जब पुलिस को मृतक के पिता पर शुरू से शक था। उस शक के चलते पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली तो उसके पड़ोसी अर्जुन खान का मोबाइल नंबर मिला। घटना वाले दिन पिता उसके संपर्क में था तो पुलिस ने उसे राउंडअप किया। पूछताछ करने पर उसने अपने साथी भीम परिहार के साथ मिलकर इरफान की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि, इस हत्या का मास्टरमाइंड मृतक का पिता हसन खान है। जब पुलिस ने आरोपी पिता हसन खान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि, वह अपने लड़के इरफान खान की बदमाशियां के साथ-साथ गाली गलौज मारपीट घर के समान को चुराकर गांजा, शराब का नाश करके परेशान करने के कारण उसने 50 हजार रूपये में उसकों मारने की सुपारी अर्जुन और भीम को दी थी। जिसके उसने एडवांस में 20 हजार रूपये उन्हें दिये थे।
Gwalior Crime News: वहीं आरोपी पिता ने अर्जुन और भीम के साथ मिलकर बेटे को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। आरोपी पिता ने अपने बेटे इरफान को यह कहकर अर्जुन खान के साथ भेजा था कि, वहां अपने पैर में गोली पड़वाकर एक बड़े बकील पर केस लगवा देंगे। जिससे अपने को उसे उधारी के 50 हजार रूपये भी नहीं देना पड़ेगे और साथ ही राजीनामा करने के एवज में अच्छी खासी रकम भी ले लेंगे। उधर हसन खान के अर्जुन और भीम से कहा कि, इरफान को वहां जान से खत्म कर दे और उसके बाद उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया था। फिलहाल पुलिस ने पिता और शार्प शूटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Gwalior Crime News: Father gave a contract of 50 thousand rupees for the murder of his son
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm