Gwalior EV Charging Station: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच बड़ा फैसला! अब हर कॉलोनी में EV चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य, नगर निगम ने जारी किया आदेश
Gwalior EV Charging Station: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच बड़ा फैसला! अब हर कॉलोनी में EV चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य, नगर निगम ने जारी किया आदेश

Gwalior EV Charging Station
- ग्वालियर में EV चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य,
- कॉलोनियों की अनुमति में नया नियम लागू
- कॉलोनियों के लिए नया नियम
ग्वालियर: Gwalior EV Charging Station: ग्वालियर में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहर की छोटी-बड़ी मिलाकर एक हजार से अधिक कॉलोनियों की अनुमति में EV चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम नई विकसित हो रही कॉलोनियों के साथ-साथ पुरानी कॉलोनियों पर भी लागू होगा।
यह आदेश नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोग अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की ओर बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात, जैसे ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करना जरूरी हो गया है।
ग्वालियर में शुरू हुआ पहला EV चार्जिंग स्टेशन (electric vehicle charging)
Gwalior EV Charging Station: गौरतलब है कि हाल ही में ग्वालियर में ई-वाहनों के लिए पहला चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की ओर से शुरू किया गया है। यह स्टेशन पेट्रोल पंप की तर्ज पर काम करेगा, जहां वाहन चालक ₹15 प्रति यूनिट के हिसाब से अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे।
शहर में 5 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन (Gwalior municipal corporation EV rule)
Gwalior EV Charging Station: नगर निगम ने शहर में कुल 5 स्थानों को EV चार्जिंग स्टेशन के लिए चयनित किया है। फिलहाल तरुण पुष्कर, नगर निगम मुख्यालय के पास मल्टीलेवल पार्किंग सिटी सेंटर और मल्टीलेवल पार्किंग कंपू सहित तीन स्थानों पर ये स्टेशन शुरू किए जा रहे हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों पर एक बार में लगभग 45 मिनट में दो वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। नगर निगम का मानना है कि इस पहल से शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें
- आज खुशियों से भर जाएगी लाडली बहनों की झोली! खातों में आएंगे इतने हजार रुपये, CM करेंगे 1836 करोड़ ट्रांसफर
- ईरान जंग के बीच अमेरिका को झटका! एक सैन्य रिफ्यूलिंग प्लेन इराक में हुआ क्रैश! सर्च ऑपरेशन जारी, क्या मिशन खतरे में?
- इन राशियों के लिए आज है सबसे भाग्यशाली दिन, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, लेकिन भूलकर भी न करें ये काम, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्वालियर नगर निगम ने नई और पुरानी कॉलोनियों की अनुमति में EV चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य करने का फैसला लिया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior EV Charging Station
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm