US Refuelling Plane Crash: ईरान जंग के बीच अमेरिका को झटका! एक सैन्य रिफ्यूलिंग प्लेन इराक में हुआ क्रैश! सर्च ऑपरेशन जारी, क्या मिशन खतरे में?

US Refuelling Plane Crash: ईरान जंग के बीच अमेरिका को झटका! एक सैन्य रिफ्यूलिंग प्लेन इराक में हुआ क्रैश! सर्च ऑपरेशन जारी, क्या मिशन खतरे में?

US Refuelling Plane Crash: ईरान जंग के बीच अमेरिका को झटका! एक सैन्य रिफ्यूलिंग प्लेन इराक में हुआ क्रैश! सर्च ऑपरेशन जारी, क्या मिशन खतरे में?

US Refuelling Plane Crash/Image Source: FIle Image

Modified Date: March 13, 2026 / 06:50 am IST
Published Date: March 13, 2026 6:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी विमान इराक में क्रैश
  • ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बीच हड़कंप
  • ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बीच हड़कंप”

US Refuelling Plane Crash: मध्य पूर्व में ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान इराक में एक KC-135 रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। कमान ने बताया कि ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान दो विमान शामिल थे एक विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ, जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया।

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त (America refuelling plane crash)

US Refuelling Plane Crash: सेना ने स्पष्ट किया कि यह हादसा दुश्मन की गोलीबारी या फ्रेंडली फायर के कारण नहीं हुआ। दुर्घटना फ्रेंडली हवाई क्षेत्र में हुई, और इस दौरान बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। KC-135 विमान ऑपरेशन का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों की जांच चल रही है।

US Refuelling Plane Crash: एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के चालक दल और उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। कमान ने यह भी कहा कि यह घटना ऑपरेशन की कार्यवाही पर कोई बड़ा असर नहीं डालेगी। इस दुर्घटना की जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को तेज कर रखा है। ऑपरेशन के दौरान अमेरिका ने पहले ही ईरानी ठिकानों और नौसैनिक ताकत को निशाना बनाया है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।