Gwalior News: गोलियां बरसाकर गर्भवती प्रेमिका को ससुराल से किया किडनैप, अब लंका के पहाड़ों में छोड़कर भागा आरोपी
Pregnant Girlfriend Kidnapped in Gwalior :

Gwalior News, image source: vecteezy.com
- बंदूक की नोक पर शादीशुदा प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का किडनैप
- प्रेमी के चुंगल से आजाद हुई अंजू
- पुलिस ने कमलाराजा अस्पताल में अंजू को भर्ती कराया
ग्वालियर: Gwalior News, ग्वालियर जिले में करवाचौथ से एक दिन पहले सनसनीखेज मामला सामने आया। एक सनकी प्रेमी ने बंदूक की नोक पर शादीशुदा प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का किडनैप कर लिया। किडनैपिंग का विरोध करने पर ससुरालवालों की पिटाई भी कर दी गई।
Pregnant Girlfriend Kidnapped in Gwalior , बता दें कि जिले के तिघरा थाना क्षेत्र के गिरजा गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक सनकी आशिक अपनी पूर्व प्रेमिका को उसकी ससुराल से बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। आरोपी ने करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले वारदात को अंजाम दिया है, जबकि महिला गर्भवती है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरजा गांव के रहने वाले गिर्राज गुर्जर के घर पर देर रात 15 से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों का सरगना योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी था, जो मुरैना जिले के तिलोंदा गांव का रहने वाला है। आरोपियों ने फायरिंग करते हुए युवती के ससुराल पर धावा बोला। सास-ससुर और पति के साथ घरवालों को घायल किया। इसके बाद बहू को किडनैप कर ले गए।
प्रेमी के चुंगल से आजाद हुई अंजू
अब ताजा समाचार के अनुसार प्रेमी किडनैपर्स योगी गुर्जर अंजू को लंका के पहाड़ों में छोड़कर भाग गया है। जिसके बाद पुलिस ने कमलाराजा अस्पताल में अंजू को भर्ती कराया है। इस दौरान अंजू ने बताया कि उसे 25 किलोमीटर तक पैदल चलाया गया, पुलिस को देख योगेंद्र ओर उसके साथी भाग गए थे।
इस मामले में एसएसपी धर्मवीर सिंह बोले कि योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी की चारों तरफ से घेराबंदी हो गयी थी,
इसलिए अंजू को छोड़कर भाग गया है। जल्द ही योगेंद्र ओर उसकी किडनेपिंग टीम गिरफ्तार होगी।
पुलिस प्रोटेक्शन में हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रेमी ने युवती की कहीं और शादी तय होने पर धमकी दी थी। उसने लड़की के परिवार वालों को धमकी दी थी कि वह अंजू के पति को मारकर उसको ले जाएगा। उसकी धमकी के चलते अंजू की शादी गुर्जा गांव के गिर्राज गुर्जर से साल 2024 में पुलिस सुरक्षा के बीच में गई थी।
इन्हे भी पढ़ें:
ट्रंप की चतुर चाल या शायद ‘गलतफहमी’ के कारण हुआ इजराइल-हमास युद्ध विराम समझौता
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: Kidnapped pregnant girlfriend from her in-laws' house after firing bullets, now the accused fled after leaving her in the mountains of Lanka
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm