BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior Sex Racket News: शहर के इस होटल में देह व्यापार का खुलासा, ग्राहकों को महज 700 रुपए में परोसी जाती थीं विदेशी बालाएं

शहर के इस होटल में देह व्यापार का खुलासा…Gwalior Sex Racket News: Prostitution racket busted in a city center hotel, foreign girls

Gwalior Sex Racket News | Image Source | IBC24

Gwalior Sex Racket News | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 14 Apr 2025 | 2:42 pmModified: 14 Apr 2025 | 3:01 pm
HIGHLIGHTS
  1. सिटी सेंटर के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़,
  2. नेपाल की महिला एजेंट और होटल संचालक पर FIR,
  3. देश के विभिन्न राज्यों से लाई गईं युवतियाँ,

ग्वालियर: Gwalior Sex Racket News: शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर स्थित कैलाश विहार में रविवार देर रात अनैतिक गतिविधियों के संचालन का बड़ा खुलासा हुआ। होटल हवेली इन गेस्ट हाउस में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था जहां देश के विभिन्न शहरों और नेपाल से युवतियों को बुलवाकर ग्राहकों को पेश किया जा रहा था। इस पूरे रैकेट का संचालन होटल संचालक दीपक शर्मा द्वारा किया जा रहा था जबकि सौदेबाजी और लड़कियों की व्यवस्था नेपाल की महिला एजेंट अनीता सुनार करती थी। सौदा तय होते ही ग्राहक को कमरे में ले जाकर सेक्स वर्कर उपलब्ध कराई जाती थी।

Read More : Vijay Sharma on ANI: 'नक्सलियों का कोई लक्ष्य नहीं, सिर्फ बन्दूक के बल पर हिंसक सरकार चलाना'.. विजय शर्मा ने फिर दी माओवादियों को सरेंडर की सलाह

मुखबिर की सूचना पर सीएसपी का ऑपरेशन

Gwalior Sex Racket News: यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र की सीएसपी हिना खान को मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश विहार स्थित इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार संचालित हो रहा है। क्षेत्रवासियों की भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद सीएसपी हिना खान के नेतृत्व में एक संगठित ऑपरेशन प्लान किया गया, जिसमें बिजौली थाना प्रभारी प्रीति भार्गव, महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर, यूनिवर्सिटी थाना स्टाफ और अन्य महिला पुलिस बल को शामिल किया गया। रविवार रात 2:22 बजे पुलिस टीम ने हवेली इन गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान दो ग्राहकों को संदिग्ध हालत में कमरों से पकड़ा गया। होटल संचालक दीपक शर्मा मौके से फरार हो गया।

Read More : CG Weather Update: अगले पांच दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, तापमान में भी होगी गिरावट, यहां जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम  

देश के विभिन्न राज्यों से लाई गईं युवतियाँ

Gwalior Sex Racket News: पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग और वर्धमान जिले, चंडीगढ़, तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर की कुल आठ युवतियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं और दिल्ली के एक एजेंट के माध्यम से होटल संचालक दीपक शर्मा से संपर्क हुआ था। इसी एजेंट ने उन्हें यहां लाकर ग्राहकों को पेश करने के लिए मजबूर किया।

Read More : 14 April 2025 Ka Rashifal: इन राशि वालों का रुका काम हो सकता है पूरा, इनकम बेहतर होने के हैं योग, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

FIR दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी

Gwalior Sex Racket News: पुलिस ने होटल संचालक दीपक शर्मा, ग्राहक नितिन वर्मा, सौरभ वर्मा, और नेपाल की एजेंट अनीता सुनार के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। इनकी तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। सीएसपी हिना खान ने बताया कि यह एक सुनियोजित रैकेट था, जिसकी गतिविधियाँ कई महीनों से संचालित हो रही थीं। फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह रैकेट कैलाश विहार स्थित 'हवेली इन गेस्ट हाउस' में संचालित हो रहा था, जिसे अब पुलिस ने सील कर दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Sex Racket News: Prostitution racket busted in a city center hotel

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am